नगर पर्षद के भवन से डाटा समेत कंप्यूटर की चोरी

Published at :29 May 2016 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद के भवन से डाटा समेत कंप्यूटर की चोरी

गोपालगंज : शहर में बेखौफ होते चोरों ने इस बार नगर पर्षद को निशाना बनाया है. नगर पर्षद के दोमंजिले पर खिड़की तोड़ कर डेटा से भरे कंप्यूटर की चोरी कर ली. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही नगर पर्षद के अधिकारी एवं पार्षदों में हड़कंप मच गया. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर में बेखौफ होते चोरों ने इस बार नगर पर्षद को निशाना बनाया है. नगर पर्षद के दोमंजिले पर खिड़की तोड़ कर डेटा से भरे कंप्यूटर की चोरी कर ली. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही नगर पर्षद के अधिकारी एवं पार्षदों में हड़कंप मच गया. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

चोरी की इस घटना में पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया चोरी की इस वारदात में नगर पर्षद के किसी अपने होने की आशंका जतायी जा रही है. नगर पर्षद के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को प्रतिदिन के अनुसार ऑफिस को बंद कर शाम पांच बजे सभी कर्मी चले गये. नाइट गार्ड भी छुट्टी पर थे. इस बीच रविवार की सुबह नगर पर्षद के सहायक प्रदीप कुमार पलंबर काे काम कराने के लिए पहुंचे. कार्यालय खोले तो सामान बिखरा पड़ा था.

दोमंजिले भवन में एसी के लिए छोड़ी गयी खिड़की से प्लाइ को काट कर चोर कार्यालय के भीतर घुसे थे, जहां से डाटा और महत्वपूर्ण साक्ष्य से भरे कंप्यूटर सिस्टम की चोरी कर ली गयी, जबकि बगल में ही चार-पांच नये कंप्यूटर सिस्टम रखे थे, जिसे चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया. इसकी सूचना तत्काल नगर पर्षद के अधिकारियों और मुख्य पार्षद आदि को दी गयी. चोरी की सूचना मिलते ही उपमुख्य पार्षद हरेंद्र चौधरी समेत कई पार्षद एवं अधिकारी ने पहुंच कर मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से सहयोग मांगा.

चोरी के पीछे कोई राज तो नहीं
नगर पर्षद से जो कंप्यूटर चोरी हुआ है. उसके पास नया भी कंप्यूटर पड़ा हुआ था. चोर आखिर डाटा और रिकॉर्डवाला कंप्यूटर ही क्यों ले गये. नये कंप्यूटर की चोरी क्यों नहीं हुई. इस चोरी के पीछे क्या राज हो सकता है. पुलिस के लिए इस राज का खुलासा करना चुनौती है. हालांकि नगर पर्षद कर्मियों का मानना है कि स्मैकियों द्वारा इस चोरी को अंजाम दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर पर्षद में चोरी की घटना गंभीर है. नगर पर्षद के तमाम रिकाॅर्ड कंप्यूटर में हैं, जिसका मिस यूज हो सकता है. पुलिस बरामद करने में लगी है.
राजीव रंजन प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी, नप गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन