राजद समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर पार्टी में हर्ष

Published at :29 May 2016 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
राजद समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर पार्टी में हर्ष

गोपालगंज : पंचायत चुनाव परिणाम में राजद समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर राजद में हर्ष का माहौल है. राजद के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू ने पंचायत चुनाव में सभी पदों की दो तिहाई सीटों पर राजद एवं महागंठबंधन समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए कहा कि पूरा परिणाम आ जाने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पंचायत चुनाव परिणाम में राजद समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर राजद में हर्ष का माहौल है. राजद के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू ने पंचायत चुनाव में सभी पदों की दो तिहाई सीटों पर राजद एवं महागंठबंधन समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए कहा कि पूरा परिणाम आ जाने के बाद राजद एवं महागंठबंधन आगे की रणनीति तय करेगा. महागंठबंधन सभी प्रखंडों के प्रमुख एवं जिला पर्षद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष में अपना उम्मीदवार देगा.

उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन, शांति एवं विकास की जिम्मेवारी उनके कंधों पर ही है. राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने भी राजद एवं गंठबंधन समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है.

भितभेरवा में अरविंद बने मुखिया
गोपालगंज. सदर प्रखंड की ग्राम पंचायत राज भितभेरवा से मुखिया पद पर राजद नेता अरविंद कुमार पप्पू निर्वाचित घोषित किये गये हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बलिराम ठाकुर को हरा कर जीत हासिल की है. चौराव पंचायत से पूर्व मुखिया परवेज आलम उर्फ छोटे भाई मुखिया पद से निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्र्रतिद्वंद्वी शौकत अली को हरा कर जीत हासिल की है.
बेबी बनी जिला परिषद सदस्य
गोपालगंज सदर प्रखंड के जिला पर्षद क्षेत्र 20 से बेबी देवी विजयी हुईं. राजद नेता अरुण कुमार सिंह की पत्नी बेबी सिंह ने पहली बार जीत हासिल की है. उनके समर्थक व मतदाताओं में जश्न का माहौल है.
हर चुनाव में भूपेंद्र को मतदाताओं ने दी पदोन्नति : कुचायकोट. उचकागांव पंचायत के मतदाताओं ने वर्ष 2006 से ही पंचायत प्रतिनिधि के रूप में भूपेंद्र चौबे को अपना प्रतिनिधि बनाया है. पिछले 15 सालों से वे अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वर्ष 2006 में पंचायत के मतदाताओं ने उन्हें वार्ड सदस्य के रूप में अपना प्रतिनिधि चूना गया, जबकि वर्ष 2011 में मतदाताओं ने उन्हें पदोन्नति दिलाते हुए पंचायत समिति सदस्य के पद का दायित्व सौंपा.
वहीं, उनके कुशल नेतृत्व एवं चहुमुखी विकास से प्रेरित होकर पंचायत के मतदाताओं ने इस साल मुखिया पद की कमान सौंपी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को काफी मतों के अंतर से पराजित किया. जीत के बाद निर्वाची पदाधिकारी दृष्टि पाठक के द्वारा उचकागांव के विजयी मुखिया भूपेंद्र चौबे को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन