बिक्री या पीने पर उम्रकैद तक की सजा , जहरीली शराब से मौत पर बेचनेवाले को मौत की सजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

दस लाख रुपये अर्थदंड का भी प्रावधान गोपालगंज : आज की शाम देशी शराब की आखिरी शाम होगी. गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद देशी शराब इतिहास बन जायेगी. आप शराब के शौकीन हैं, तो आज के बाद सचेत हो जायें. कल से शराब तो मिलेगी ही नहीं, इधर-उधर पीते पकड़े गये तो कार्रवाई भी […]
विज्ञापन
दस लाख रुपये अर्थदंड का भी प्रावधान
गोपालगंज : आज की शाम देशी शराब की आखिरी शाम होगी. गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद देशी शराब इतिहास बन जायेगी. आप शराब के शौकीन हैं, तो आज के बाद सचेत हो जायें. कल से शराब तो मिलेगी ही नहीं, इधर-उधर पीते पकड़े गये तो कार्रवाई भी कड़ी होगी. बेहतर रहेगा कि पीना ही छोड़ दें. जी हां, राज्य सरकार द्वारा घोषित नयी शराब नीति के तहत 31 मार्च की आधी रात से देशी शराब की बिक्री पर पूर्णत: पाबंदी लग जायेगी.
जिला मुख्यालय में सिर्फ आठ अंगरेजी शराब की दुकानें होंगी. देशी शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है. इसके तहत न सिर्फ छापेमारी होगी, बल्कि धंधेबाज और पीनेवालों पर भी कड़ी नजर रहेगी.
पकड़े जाने पर पांच सालों की सजा हो सकती है. साथ ही एक लाख से अधिक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










