लॉकअप में बंद हैं चार बेगुनाह परिजन

गोपालगंज : टाउन थाने की हाजत में तीन दिनों से चार बेगुनाह बंद हैं. पुलिस इन्हें 25 मार्च को घर से उठा कर लायी थी. हाजत में बंद लोगों के परिजन हत्या के मामले में फरार हैं. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इन्हें हाजत में बंद रखा है. सोशल साइट्स पर भी हाजत […]
गोपालगंज : टाउन थाने की हाजत में तीन दिनों से चार बेगुनाह बंद हैं. पुलिस इन्हें 25 मार्च को घर से उठा कर लायी थी. हाजत में बंद लोगों के परिजन हत्या के मामले में फरार हैं. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इन्हें हाजत में बंद रखा है. सोशल साइट्स पर भी हाजत में बंद परिजनों की तसवीर वायरल की गयी है. रविवार को हाजत में बंद परिजन ने डीआइजी के पास फोन कर इसकी शिकायत दर्ज करायी. डीआइजी अजीत कुमार राय ने पुलिस को फटकार लगाते हुए उन्हें छोड़ने का आदेश दिया. नगर थाने के हनुमानगढ़ी सरेया मुहल्ले के शिव शंकर शर्मा को कुछ लोगों ने 24 मार्च को पीट-पीट कर घायल कर दिया था.
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने इस मामले में सरेया मुहल्ले के भोलू कुमार, नरेश कुमार, राकेश कुमार और रोहित कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया था. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने हाइवे को जाम भी किया था. इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों के परिजन विकास कुमार, बजरंगी कुमार, मीटू प्रसाद साह तथा राजेश कुमार को घर से उठा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










