गौसिया पैक्स गोदाम में लगी भीषण आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : मांझा प्रखंड के गौसिया पैक्स गोदाम में बीती रात आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में गोदाम में रखे गये लाखों का अनाज जल गया. आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम को मौके पर बुलायी गयी. घंटों प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. अगलगी में पैक्स […]
विज्ञापन
गोपालगंज : मांझा प्रखंड के गौसिया पैक्स गोदाम में बीती रात आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में गोदाम में रखे गये लाखों का अनाज जल गया. आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम को मौके पर बुलायी गयी. घंटों प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया.
अगलगी में पैक्स से जुड़ी कई फाइलें भी जल गयी हैं. घटना की सूचना मिलने पर मांझा के थानाध्यक्ष रामसेवक रावत मौके पर पहुंच कर जांच- पड़ताल शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात अचानक गोदाम में आग लगी. आग लगने की लपटें काफी तेज थीं.
इसके कारण मिनटों में लाखों का अनाज धू – धू कर जलने लगा. गोदाम में पैक्स के चावल व धान रखा गया था. उधर, पैक्स अध्यक्ष संजीव तिवारी ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. होली के कारण विभागीय अधिकारी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंच सके. स्थानीय पुलिस अगलगी की इस घटना की जांच- पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










