तेजाब को पानी समझ पी गया मासूम बच्चा

Published at :17 Mar 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
तेजाब को पानी समझ पी गया मासूम बच्चा

गोपालगंज : तेजाब को पानी समझ कर चार साल के मासूम ने पी लिया. तेजाब पीते ही उसकी हालत बिगड़ गयी, जिससे वह बेहोश हो गया. गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. थावे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : तेजाब को पानी समझ कर चार साल के मासूम ने पी लिया. तेजाब पीते ही उसकी हालत बिगड़ गयी, जिससे वह बेहोश हो गया. गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

थावे थाने के अमैठी कला गांव का मामला है. बुधवार की दोपहर फुल महम्मद का पुत्र गोलू घर पर ही खेल रहा था. खेलने के दौरान बैटरी में डालने वाला तेजाब की बोतल देख पानी समझ कर उसने उसे पी लिया. इसके बाद वह बेहोश हो गया.

आनन – फानन में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि तेजाब का पानी बैटरी में डालने के लिए रखा गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन