अवैध पार्किंग पर लगेगी रोक, हटेंगी दुकानें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : शहर को जाम से मुक्त करने के लिए नगर पर्षद ने एक बार फिर कमर कस ली है. इस बार अभियान चला कर अवैध पार्किंग पर रोक लगायी जायेगी तथा सड़क पर सजनेवाली दुकानों को हटाया जायेगा. इसके लिए जुर्माने की राशि भी वसूल होगी. गौरतलब है कि शहर की सड़कें प्रतिदिन जाम […]
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर को जाम से मुक्त करने के लिए नगर पर्षद ने एक बार फिर कमर कस ली है. इस बार अभियान चला कर अवैध पार्किंग पर रोक लगायी जायेगी तथा सड़क पर सजनेवाली दुकानों को हटाया जायेगा.
इसके लिए जुर्माने की राशि भी वसूल होगी. गौरतलब है कि शहर की सड़कें प्रतिदिन जाम से जूझती रही हैं. प्रशासन जाम से निबटने के लिए कई कोशिशें की, लेकिन नाकाम रही. एक बार फिर मिशन जुर्माने के तौर पर अभियान चलाने की तैयारी की गयी है.
क्यों लगता है जाम : शहर की आधी सड़कों पर किसी-न-किसी रूप में अवैध कब्जा है.
अधिकांश हिस्सों पर अवैध पार्किंग होती है. वहीं, सड़कों पर दुकानें सजती हैं. इसके अलावा एक दर्जन से अधिक अवैध स्टैंड का संचालन होता है. इसके कारण जाम लगना लाजिमी है. जादोपुर रोड, हॉस्पिटल रोड, पुरानी रोड, थाना रोड, जंगलिया चौराहा सर्वाधिक अतिक्रमित और जामवाले क्षेत्र हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










