कहीं आग से खाक न हो जाये शहर

Published at :09 Mar 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
कहीं आग से खाक न हो जाये शहर

लापरवाही : शहर के रिहाइशी इलाके में है शराब का मालखाना शहर पर आग का खतरा मंडरा रहा है. इसकी व्यवस्था की है उत्पाद विभाग ने. शहर के रिहाइशी इलाके में विभाग के मालखाने में रखी 50 हजार लीटर स्पिरिट से गलती से निकली चिनगारी से शहर राख में तब्दील हो जायेगा. आखिर यह खतरा […]

विज्ञापन
लापरवाही : शहर के रिहाइशी इलाके में है शराब का मालखाना
शहर पर आग का खतरा मंडरा रहा है. इसकी व्यवस्था की है उत्पाद विभाग ने. शहर के रिहाइशी इलाके में विभाग के मालखाने में रखी 50 हजार लीटर स्पिरिट से गलती से निकली चिनगारी से शहर राख में तब्दील हो जायेगा. आखिर यह खतरा कब तक मंडराता रहेगा.
गोपालगंज : आप शहर के रिहाइशी इलाके में रहते हैं, तो सावधान हो जाएं. आप पर आग का खतरा मडरा रहा है. कभी भी एक चिनगारी शहर को खाक कर देगी. शहर को जलाने का पुख्ता इंतजाम कर रखा है उत्पाद विभाग ने. शहर का रिहाइशी इलाका कहे जानेवाले पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास मुख्य मार्ग से सटे उत्पाद विभाग के शराब का मालखाना है. यहां पर जब की गयी 50 हजार लीटर से अधिक स्पिरिट रखी गयी है, जो सड़क के मुहाने तक फैली है.
अगर गलती से एक चिनगारी भी पहुंची, तो आग लगने से बचाया नहीं जा सकता है. इसके मुहाने पर ट्रक खड़ा है. वहीं, गेट के पास स्पिरिट से भरा टैंकर खड़ा है. होनेवाले खतरे से बेखबर उत्पाद विभाग शहर को राख करने पर तुला है. यहां आग से निबटने का कोई उपाय नहीं है.मालखाना शहर के रिहाइशी इलाके के साथ व्यावसायिक क्षेत्र के बीचों बीच है. मालखाना गेट की दोनों बगल बैंक की एटीएम हैं. वहीं, दर्जनों बड़े व्यवसायी अपना व्यवसाय करते हैं. इस व्यवस्था से व्यवसायियों में खतरे का भय हमेशा बना हुआ है. लेकिन, विभाग के सामने व्यवसायियों की मांग बेकार साबित हुई है.
क्या है मालखाने का नियम
नियम के अनुसार वैसी किसी भी वस्तु जो खतरनाक या खतरा उत्पन्न करनेवाली हो उसका मालखाना वैसे क्षेत्र में होना चाहिए, जहां आबादी नहीं है. यहां भी नियमानुसार शहर से दूर मालखाना बनाना है, लेकिन विभाग वर्षों से शहर के बीचों बीच यह व्यवस्था बनाये हुए है.
क्या कहते हैं अधिकारी
सभी स्पिरिट जब्त कर लायी गयी है. कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें फेंकवा दिया जायेगा. शहर की सुरक्षा के लिए मालखाना हटाने पर विचार किया जायेगा. अगले माह इस पर सुसंगत कदम उठाये जायेंगे.
प्रिय रंजन, उत्पादन अधीक्षक, गोपालगंज
आग से बचाने का कोई नहीं है उपाय
मालखाने में आग से निबटने के लिए उत्पाद विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं की है. उल्टे मालखाने में जाने के लिए महज डेढ़ फुट का रास्ता है. गेट के मुहाने पर उत्पाद विभाग की जीप और ट्रक महीनों से खड़े हैं. ऐसे में यदि कोई अनहोनी हुई, तो यहां आग बुझाने के लिए न तो कोई संसाधन पहुंचेगा और न शहरवासी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन