सर्राफा व्यवसायियों ने किया जम कर प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : एक्साइज कर बढ़ाने की खिलाफ आंदोलन पर उतरे सर्राफा व्यवसायियों ने पांचवें दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं तथा प्रदर्शन किया. गौरतलब है कि सोना पर एक प्रतिशत बढ़े ड्यूटी कर हटाने की मांग सर्राफा व्यवसायी कर रहे हैं. सोमवार को महम्मदपुर मोड़ पर व्यवासायियों ने प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाये. […]
विज्ञापन
गोपालगंज : एक्साइज कर बढ़ाने की खिलाफ आंदोलन पर उतरे सर्राफा व्यवसायियों ने पांचवें दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं तथा प्रदर्शन किया. गौरतलब है कि सोना पर एक प्रतिशत बढ़े ड्यूटी कर हटाने की मांग सर्राफा व्यवसायी कर रहे हैं. सोमवार को महम्मदपुर मोड़ पर व्यवासायियों ने प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाये.
वहीं, जिला मुख्यालय में दुकानें बंद कर व्यवसायियों ने विरोध मार्च निकाला तथा बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए पिंकी ने कहा कि सरकार द्वारा लगाये गये नये कर से 40 लाख कारीगर बेरोजगार हो जायेंगे. जब तक टैक्स नहीं हटेगा, हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. बैठक में वासुदेव प्रसाद, भूषण प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, मोहन प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, भरत प्रसाद, शंभु प्रसाद, पंकज कुमार सहित दर्जनों सर्राफा व्यवसायी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










