मीरगंज में आइटीआइ परीक्षा में फर्जी वीक्षक धराया

Published at :12 Feb 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
मीरगंज में आइटीआइ परीक्षा में फर्जी वीक्षक धराया

मीरगंज : आइटीआइ परीक्षा के दौरान मीरगंज में एक फर्जी वीक्षक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया. मामले में बताया जाता है कि आइटीआइ की प्रथम वर्ष की परीक्षा मीरगंज नगर के प्रकाश आइटीआइ में चल रही है. इस दौरान हथुआ के डीसीएलआर नुरुल एन ने एक संदिग्ध वीक्षक को देख कर शंका […]

विज्ञापन

मीरगंज : आइटीआइ परीक्षा के दौरान मीरगंज में एक फर्जी वीक्षक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया. मामले में बताया जाता है कि आइटीआइ की प्रथम वर्ष की परीक्षा मीरगंज नगर के प्रकाश आइटीआइ में चल रही है. इस दौरान हथुआ के डीसीएलआर नुरुल एन ने एक संदिग्ध वीक्षक को देख कर शंका हुई.

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रमेंद्र कुमार बताया, पर ड्यूटी रजिस्टर में दूसरा नाम दर्ज था. इसके बाद कथित वीक्षक को पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया, जहां उससे पूछताछ चल रही है. हिरासत में लिया गया वीक्षक सीवान जिले के मैरवा का रहनेवाला है. मैरवा आइटीआइ के केंद्र होने के कारण परीक्षार्थियों को नकल करने के लिए फर्जी वीक्षक के रूप में काम कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन