मुख्यालय में नहीं रहनेवाले एमओ पर होगी कार्रवाई

Published at :10 Feb 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यालय में नहीं रहनेवाले एमओ पर होगी कार्रवाई

गोपालगंज : अब प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहनेवाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी. आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा डीएम राहुल कुमार ने मंगलवार को की. उन्हाेंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को हिदायत दी कि वे प्रखंड मुख्यालय में निश्चित रूप से रहें. इसी क्रम में कुचायकोट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामाशंकर सिंह के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अब प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहनेवाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी. आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा डीएम राहुल कुमार ने मंगलवार को की. उन्हाेंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को हिदायत दी कि वे प्रखंड मुख्यालय में निश्चित रूप से रहें. इसी क्रम में कुचायकोट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामाशंकर सिंह के कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उनसे जवाब तलब किया गया है. वहीं,

उचकागांव के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत दी गयी. कुचायकोट एमओ से जवाब तलब करने का निर्देश सदर अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार को दिया गया है. वहीं, सभी एमओ को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से खाद्यानों का उठाव एवं वितरण कराना सुनिश्चित करें. जब तक एक माह का खाद्यान लाभुकों के बीच वितरित नहीं हो जाता, अगले माह के राशन का उठाव नहीं होने दें. समय-समय पर डीलरों के गोदाम, उठाव एवं वितरण पंजी की जांच करें, ताकि गड़बड़ी न की जा सके. किसी भी हालत में डीलरों को दो माह का खाद्यान एक साथ नहीं देना है.

अनुमंडल पदाधिकारियों को डीलरों के उठाव एवं वितरण कार्य की निगरानी का निर्देश भी दिया गया, जबकि 34 हजार नये चिह्नित लाभुकों के बीच राशन कार्ड एवं कूपन का वितरण किया गया. लाभुकों को जनवरी से लेकर जून माह तक कूपन मुहैया कराया जा रहा है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ शत-प्रतिशत लाभुकों को मिले. एक मार्च से हथुआ स्थित गोदाम का संचालन किया जायेगा, जहां से हथुआ एवं फुलवरिया प्रखंड के डीलर खाद्यान का उठाव करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से एडीएम हेमंत नाथ देव, डीएसओ कृष्ण मोहन प्रसाद, एसडीओ मृत्युंजय कुमार, एसडीओ प्रमोद कुमार राम सहित सभी प्रखंडों के एमओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन