ढाई वर्षों से प्रतिनियोजन पर है शिक्षिका

गोपालगंज : उचकागांव प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, साथी की शिक्षिका आशिया जफर पिछले ढाई वर्षों से लगातार प्रतिनियोजन में है. इसका खुलासा तब हुआ, जब डीइओ विद्यालयों के औचक निरीक्षण में निकले. शिक्षिका का प्रतिनियोजन बीइओ द्वारा किया गया है. प्रतिनियोजन की जांच शुरू हुई, तो चौंकानेवाला तथ्य सामने आया. बीइओ द्वारा अपने स्तर […]
गोपालगंज : उचकागांव प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, साथी की शिक्षिका आशिया जफर पिछले ढाई वर्षों से लगातार प्रतिनियोजन में है. इसका खुलासा तब हुआ, जब डीइओ विद्यालयों के औचक निरीक्षण में निकले. शिक्षिका का प्रतिनियोजन बीइओ द्वारा किया गया है. प्रतिनियोजन की जांच शुरू हुई,
तो चौंकानेवाला तथ्य सामने आया. बीइओ द्वारा अपने स्तर से ढाई वर्षों में छह बार प्रतिनियोजित किया गया है. कभी प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में, तो कभी अपने ही कार्यालय बीआरसी में. जांच के दौरान शिक्षिका का प्रतिनियोजन राजकीय प्राथमिक मकतब, आसंदापुर में किया गया है, जबकि प्रतिनियोजनवाले विद्यालय में भी शिक्षिका उपस्थित नहीं थी. वरीय अधिकारियों का यह भी मानना है कि शिक्षिका बीइओ की चहेता होने का लाभ उठा रही है. विभागीय सूत्र तो यह भी बताते हैं कि शिक्षिका दरभंगा प्रमंडल की रहनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










