मिली गंदगी, तो सफाई जमादार पर कार्रवाई

Published at :06 Feb 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
मिली गंदगी, तो सफाई जमादार पर कार्रवाई

नप की बैठक में दिया गया निर्देश गोपालगंज : शहर में कहीं भी गंदगी या कचरा दिखा, तो कारवाई सफाई जमादार पर होगी. साथ हीं, वार्ड पार्षदों को भी अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देनी होगी. तीन दिन के भीतर यदि गंदगी पर काबू नहीं मिली, तो कारवाई तय है. शहर की सफाई […]

विज्ञापन
नप की बैठक में दिया गया निर्देश
गोपालगंज : शहर में कहीं भी गंदगी या कचरा दिखा, तो कारवाई सफाई जमादार पर होगी. साथ हीं, वार्ड पार्षदों को भी अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देनी होगी. तीन दिन के भीतर यदि गंदगी पर काबू नहीं मिली, तो कारवाई तय है.
शहर की सफाई के लिए शुक्रवार को सफाई जमादार एवं वार्ड पार्षदों की बैठक कर नगर पर्षद में कई दिशा निर्देश जारी किये गये.
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष सफाई के नाम पर 10 से 15 लाख रुपये खर्च किये जाते हैं, लेकिन शहर के विभिन्न चौराहाें और गलियों में कचरे के ढेर लगे रहते हैं. बैठक में निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सफाई करवाने का जिम्मा तथा घर से डोर-टू-डोर कचरा उठवाने की जिम्मेवारी संबंधित क्षेत्रों के वार्ड पार्षद पर होगी.
किसी भी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर यदि कचरा या गंदगी पायी जाती है, तो जमादार पर कार्रवाई की जायेगी. यदि शहरवासी शिकायत करते हैं, तो तीन दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये अन्यथा दंडित किये जायेंगे. बैठक में सभी जमादार व अधिकतर पार्षद उपस्थित थे.
एक नजर में सफाई योजना
-प्रतिदिन क्षेत्रवार सड़क व गलियों की सफाई
-कचरे को शहर से बाहर भेजवाना
-सीटी बजा कर डोर-टू-डोर घरेलू कचरा एकत्रित करना
एक नजर में सफाई संसाधन व नगर पर्षद
-कुल वार्ड – 28
-आबादी-75 हजार
-सफाई कर्मचारी- 150
-सफाई जमादार – 08
-ट्रैक्टर – 04
-पिकअप वैन – 02
-बपट – 02
क्या कहते हैं अधिकार
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए बैठक कर कड़े निर्देश जारी किये गये हैं. कहीं भी गंदगी पायी जाती है, तो संबंधित कर्मी पर कार्रवाई होगी. हर हाल में शहर को गंदगी मुक्त किया जायेगा.
राजीव रंजन सिन्हा. कार्यपालक पदाधिकारी, नप गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन