रेल बजट से पहले सांसदों से लिया सुझाव

Updated at :21 Jan 2016 2:39 AM
विज्ञापन
रेल बजट से पहले सांसदों से लिया सुझाव

गोपालगंज : यात्री सुविधाओं पर रेलवे का विशेष जोर है. रेलवे वार्ड ही नहीं खुद रेलमंत्री एक -एक बिंदु की समीक्षा कर रहे हैं. बजट से पहले लोगों की राय जान रहे हैं. पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सांसदों के साथ मंडलीय समिति की बैठक की. गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित बैठक […]

विज्ञापन

गोपालगंज : यात्री सुविधाओं पर रेलवे का विशेष जोर है. रेलवे वार्ड ही नहीं खुद रेलमंत्री एक -एक बिंदु की समीक्षा कर रहे हैं. बजट से पहले लोगों की राय जान रहे हैं. पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सांसदों के साथ मंडलीय समिति की बैठक की. गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में मौजूद 13 सांसदों ने यात्री सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने समस्याएं गिनायीं और अपनी मांग भी रखी, साथ ही महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये.

महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने यात्री सुविधाओं पर जोर देते हुए सांसदों की मांगों पर पहल करने का आश्वासन देते हुए अपनी उपलब्धियां गिनायीं. पडरौना के सांसद राजेश पांडेय ने बौद्ध परिपथ को विकसित करते हुए कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की. गोरखपुर-पड़रौना-थावे रेल खंड पर डेमू ट्रेन चलाने की भी मांग की गयी. उन्होंने यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया.

सांसद ओमप्रकाश यादव ने जीरादेई स्टेशन पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति स्थापित करने की मांग करते हुए यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया. साथ ही मांझी से लार रोड तक नयी रेल लाइन की वकालत भी की. वहीं, गोपालगंज के सांसद जनक राम ने गोपालगंज जिले की रेल समस्याओं को उठाते हुए पूर्वोत्तर रेलवे से तत्काल पहल करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन