प्रशक्षिण शिविर में हुआ पशुओं का इलाज

Updated at :19 Jan 2016 8:36 PM
विज्ञापन
प्रशक्षिण शिविर में हुआ पशुओं का इलाज

प्रशिक्षण शिविर में हुआ पशुओं का इलाज थावे. प्रखंड के धतिवना गांव में इफको की तरफ से पशु स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें पशु पालकों को पशुओं के देख रेख, उनको होने वाली तमाम बीमारियों की जानकारी दी गयी. पशु पालकों को बताया गया कि ठंड के मौसम में किस तरह पशुओं […]

विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में हुआ पशुओं का इलाज थावे. प्रखंड के धतिवना गांव में इफको की तरफ से पशु स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें पशु पालकों को पशुओं के देख रेख, उनको होने वाली तमाम बीमारियों की जानकारी दी गयी. पशु पालकों को बताया गया कि ठंड के मौसम में किस तरह पशुओं को सुरक्षित रखना है. शिविर में किसानों ने अपने मवेशियों का इलाज कराया तथा नि: शुल्क दवा लिया. पशु शिविर की आयोजन इफको के क्षेत्र पर अधिकारी अभिजीत कुमार ने किया. जिसमें किसानों को दुधारू पशुओं के लिए खास जानकारी दिया गया. चारा से लेकर उन्हें दवा की उपयोग पर होने वाली फायदे और हानी की जानकारी दी गयी. डॉ विनोद कुमार तथा डॉ सीएन सिंह ने पशुओं का इलाज किया. इस मौके पर इस तरह के शिविर लगाने का प्रस्ताव आत्मा के अध्यक्ष विजय सिंह ने किया. सैकड़ों की संख्या में किसान इससे लाभान्वित हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन