कांग्रेस ने उप चुनाव के लिए नियुक्त किये तीन पर्यवेक्षक

Updated at :19 Jan 2016 8:04 PM
विज्ञापन
कांग्रेस ने उप चुनाव के लिए नियुक्त किये तीन पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने उप चुनाव के लिए नियुक्त किये तीन पर्यवेक्षकसंवाददाता,पटनाकांग्रेस ने हरलाखी विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति बनायी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिक्षा व आइटीमंत्री डाॅ अशोक चौधरी ने हरलाखी विधानसभा उप चुनाव के लिये पर्वेक्षक नियुक्त किया है. इसमें विधायक व बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, […]

विज्ञापन

कांग्रेस ने उप चुनाव के लिए नियुक्त किये तीन पर्यवेक्षकसंवाददाता,पटनाकांग्रेस ने हरलाखी विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति बनायी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिक्षा व आइटीमंत्री डाॅ अशोक चौधरी ने हरलाखी विधानसभा उप चुनाव के लिये पर्वेक्षक नियुक्त किया है. इसमें विधायक व बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश राम व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुबोध कुमार पर्वेक्षक बनाये गये हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व पूर्व विधायक डाॅ हरखु झा ने बताया कि हरलाखी विधान सभा क्षेत्र के दौरे के लिये तीनों पर्यवेक्षक मंगलवार को प्रस्थान कर गये. पर्यवेक्षकों की टीम जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी के पदाधिकारियों व हरलाखी विधान सभा क्षेत्र की जनता से सम्पर्क कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन