औरंगाबाद व अरवल के पंचायत पदों के आरक्षण का अनुमोदन

Updated at :19 Jan 2016 8:04 PM
विज्ञापन
औरंगाबाद व अरवल  के पंचायत पदों के आरक्षण का अनुमोदन

औरंगाबाद व अरवल के पंचायत पदों के आरक्षण का अनुमोदनसंवाददाता,पटनाराज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को अरवल और औरंगाबाद जिले के पंचायत चुनाव के सभी पदों के आरक्षण के चक्र पर सहमति प्रदान कर दी. आयोग द्वारा अधिसूचित सूची के आधार पर ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराये जायेंगे. पदों में आरक्षण का तैयार किया गया नया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद व अरवल के पंचायत पदों के आरक्षण का अनुमोदनसंवाददाता,पटनाराज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को अरवल और औरंगाबाद जिले के पंचायत चुनाव के सभी पदों के आरक्षण के चक्र पर सहमति प्रदान कर दी. आयोग द्वारा अधिसूचित सूची के आधार पर ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराये जायेंगे. पदों में आरक्षण का तैयार किया गया नया फार्मूला 2021 तक लागू रहेगा. आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत के छह पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण किया है. इसमें वार्ड सदस्य, कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य का पद शामिल है. पदों के आरक्षण के क्रम में बदलाव किया गया है जिसका आधार 2011 की जनसंख्या है. पदों में जिन वर्गों के लिए आरक्षण किया गया है उसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग और महिला कोटि शामिल है. आरक्षण की सीमा 50 फीसदी रखी गयी है.औरंगाबाद जिला के जिला परिषद के 28 पदों में 13 पद महिलाओं के लिए पद आरक्षित किये गये हैं जबकि जिला परिषद सदस्य के लिए पांच पद पिछड़ा वर्ग और सात पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. जिले के 11 प्रखंडों में पांच पद महिलाओं के लिए जबकि दो पद पिछड़ा वर्ग और तीन पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किये गये है. जिले के मुखिया पदों में वारुण प्रखंड में महिलाओं को आठ पद, पिछड़ा वर्ग को तीन और एससी वर्ग को चार पद आरक्षित किया गया है. दाउदनगर प्रखंड में महिलाओं के लिए सात पद, पिछड़ा को तीन व एससी को चार पद आरक्षित किये गये है. इसी तरह औरंगाबाद प्रखंड में मुखिया पद में छह महिला, तीन बीसी व ती एससी के लिए, मदनपुर प्रखंड में महिलाओं के लिए नौ, बीसी को तीन व एससी को छह पद, ओबरा प्रखंड में महिलाओं को नौ, बीसी को चार, एससी को पांच, देव प्रखंड में सात पद महिला को, तीन पद बीसी को व पांच पद एससी को, कुटुम्बा प्रखंड में महिला को 10, बीसी को चार व एससी को छह पद, नवीनगर में महिला को 12, बीसी को पांच व एससी को छह पद, रफीगंज प्रखंड में महिला को 11, बीसी को चार व एससी को पांच पद, गोह प्रखंड में महिला को 10, बीसी को चार व एससी को चार पद और हसपुरा प्रखंड के मुखिया पदों में महिला को छह पद, बीसी को दो पद और एससी को तीन पद आरक्षित किया गया है. उधर अरवल जिला में जिला परिषद के कुल नौ पद हैं जिसमें महिलाओं को चार, बीसी को एक और एससी को दो पद आरक्षित किये गये हैं. इसी तरह से प्रमुख के पांच पदों में एक महिला, एक बीसी और एक पद एससी के लिए आरक्षित किया गया है. इसके अलावा अरवल प्रखंड में मुखिया के पदों में छह महिला, दो बीसी, दो एससी, करपी प्रखंड में महिला के नौ, बीसी के तीन व एससी के चार पद, कुर्था प्रखंड में महिला को पांच, बीसी को दो और एससी को दो पद,कलेर प्रखंड के मुखिया पदों में महिला छह, बीसी के तीन व एससी के तीन पद और सोनभद्रवंशी सूर्यपुर प्रखंड में मुखिया पदों में तीन महिला, एक बीसी और दो पद एससी के लिए आरक्षित किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन