भारत में 2.36 लाख लोग हैं करोड़पति

Updated at :19 Jan 2016 7:16 PM
विज्ञापन
भारत में 2.36 लाख लोग हैं करोड़पति

भारत में 2.36 लाख लोग हैं करोड़पति नयी दिल्ली : एशिया प्रशांत क्षेत्र में करोड़पतियों की संख्या के मामले में भारत चौथे स्थान पर है. न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एशिया प्रशांत-2016 संपदा रिपोर्ट के अनुसार भारत में उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियाें की संख्या 2.36 लाख है. इस सूची में जापान 12.60 लाख लोगों के […]

विज्ञापन

भारत में 2.36 लाख लोग हैं करोड़पति नयी दिल्ली : एशिया प्रशांत क्षेत्र में करोड़पतियों की संख्या के मामले में भारत चौथे स्थान पर है. न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एशिया प्रशांत-2016 संपदा रिपोर्ट के अनुसार भारत में उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियाें की संख्या 2.36 लाख है. इस सूची में जापान 12.60 लाख लोगों के आंकड़े के साथ शीर्ष पर है. वहीं, चीन 6.54 लाख लोगों के साथ दूसरे स्थान पर और 2.90 लाख करोड़पतियाें के साथ आॅस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर रहा. उच्च निवल मूल्य से तात्पर्य ऐसे लोगाें से है, जिनकी शुद्ध परिसंपत्तियां 10 लाख डालर (6.70 करोड़ रुपये) या अधिक हैं. वर्ष 2015 के अंत तक जापान मंे करोडपतियांे की संख्या 12.60 लाख थी। इस सूची मंे सिंगापुर 2.24 लाख के साथ पांचवंे, हांगकांग 2.15 लाख के साथ छठे, दक्षिण कोरिया 1.25 लाख के साथ सातवंे, ताइवान 98,200 के आंकडे के साथ आठवंे, न्यूजीलैंड 89,000 के साथ नौवंे तथा इंडोनेशिया 48,500 के साथ दसवंे स्थान पर रहा है. दिलचस्प तथ्य यह है कि निजी संपत्ति के मामले मंे एशिया प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष पांच देशांे मंे भारत का स्थान है लेकिन जहां तक प्रति व्यक्ति आय की बात है यह सबसे नीचे है. भारत मंे कुल व्यक्तिगत संपत्ति 4,365 अरब डालर है, जबकि इस सूची मंे चीन 17,254 अरब डालर के साथ शीर्ष पर है. वहीं प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से भारत अंतिम तीन में सबसे नीचे है. यहां प्रति व्यक्ति आय 3,500 डालर है, जबकि इस सूची मंे 2,04,400 के आंकडे के साथ आस्ट्रेलिया शीर्ष पर है. भाषा अजय अजय महावीर अर्थ37 01191605 दि नननन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन