वोटरों की गोलबंदी में संभावित उम्मीदवार

Updated at :19 Jan 2016 7:16 PM
विज्ञापन
वोटरों की गोलबंदी में संभावित उम्मीदवार

वोटरों की गोलबंदी में संभावित उम्मीदवार गोपालगंज. पंचायत चुनाव का आरक्षण रोस्टर निर्धारित होने के साथ ही मतदाताओं की गोलबंदी में संभावित उम्मीदवार जुट गये हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण रोस्टर पर राज्य निर्वाचन आयोग की मुहर लगने के साथ ही पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों से अपनी दावेदारी करनेवाले उम्मीदवार अब मतदाओं […]

विज्ञापन

वोटरों की गोलबंदी में संभावित उम्मीदवार गोपालगंज. पंचायत चुनाव का आरक्षण रोस्टर निर्धारित होने के साथ ही मतदाताओं की गोलबंदी में संभावित उम्मीदवार जुट गये हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण रोस्टर पर राज्य निर्वाचन आयोग की मुहर लगने के साथ ही पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों से अपनी दावेदारी करनेवाले उम्मीदवार अब मतदाओं को खुश करने में जुट गये हैं. संभावित उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं भी खूब याद आ रही हैं. अपने-अपने तरीके से उसे पूरा करने का प्रयास हर स्तर पर चल रहा है. मतदाताओं पर पकड़ बनाने के लिए राशन-केरोसिन कूपन से लेकर इंदिरा आवास, पेंशन, चापाकल, बिजली कनेक्शन, गन्ना परची भुगतान को लेकर सहयोग में लग गये हैं. आगामी पंचायत चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से कुशल क्षेम पूछने से लेकर उनकी आर्थिक मदद तक के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन