बगहा में स्टेट बैंक के प्त20 लाख लूटे

बगहा में स्टेट बैंक के ~20 लाख लूटेचुनौती. स्टेट बैंक की कैश वैन को बनाया लुटेरों ने निशाना बगहा में बैंक के 20 लाख की लूटलगातार दूसरे दिन वारदात- यूपी के पडरौना के रुपये लेकर लौट रहे वैन को बनाया निशाना ऐसे वैन लूटा- पडरौना से ही वैन के आगे बोलेरो से चल रहे थे […]
बगहा में स्टेट बैंक के ~20 लाख लूटेचुनौती. स्टेट बैंक की कैश वैन को बनाया लुटेरों ने निशाना बगहा में बैंक के 20 लाख की लूटलगातार दूसरे दिन वारदात- यूपी के पडरौना के रुपये लेकर लौट रहे वैन को बनाया निशाना ऐसे वैन लूटा- पडरौना से ही वैन के आगे बोलेरो से चल रहे थे लुटेरे – बोलेरो ने वैन में मारी टक्कर, बोलेरो व वैन दोनों गड्ढे में गिरे-बोलेरो में सवार अपराधियों ने वैन से रुपये भरी पेटी को अपने कब्जे में लिया-राहगीर की बाइक लूट फरार हुए लुटेरे-विरोध करने पर वैन के गार्ड को मारी गोली, बंदूक लूटी- वैन के गार्ड की लूटी बंदूक खेत से मिली- घायल गार्ड का अस्पताल में चल रहा इलाज- पटना के पालीगंज का रहनेवाला है गार्ड अभय- मधुबनी से पडरौना कैश लाने गयी थी वैन फोटो- 8 व 9 कैप्सन- समशेरवा गांव के समीप सरेह में सड़क के किनारे गिरी बोलेरो प्रतिनिधि, बगहा (प. चंपारण)पश्चिम चंपारण जिले में स्टेट बैंक को लगातार दूसरे दिन अपराधियों ने निशाना बनाया है. सोमवार को अपराधियों ने बैंक के कैश वैन से 20 लाख से भरी पेटी लूट ली. देर शाम तक अपराधियों का सुराग नहीं मिला था. घटना पडरौना, बांस-मधुबनी रोड पर समशेरवा के पास हुई. विरोध करने पर लुटेरों ने वैन के गार्ड को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. वैन यूपी के पडरौना से कैश लेकर आ रहा था. इससे पहले शनिवार की रात अपराधियों ने मझौलिया में स्टेट बैंक का सेफ काट 58 लाख की चोरी की थी. जानकारी के मुताबिक, बगहा से मधुबनी से कैश लेने के लिए स्टेट बैंक का वैन यूपी के पडरौना गया था. वैन में रुपये लेकर बैंक के गार्ड व चार कर्मचारी लौट रहे थे. इस दौरान वैन के आगे एक बोलेरो चल रही थी. वैन के चालक ने बोलेरो से साइड मांगा, लेकिन उन्हें साइड नहीं मिला. बताते है कि आगे चल रही बोलेरो चालक की गतिविधि से बैंक कर्मियों को संदेह भी हुआ. इसकी इनलोगों ने आपस में चर्चा भी की. बताया जाता है कि जब वैन यूपी से बिहार में प्रवेश कर गया, तो कैश वैन के चालक ने फिर से आगे चल रही बोलेरो से साइड मांगा, लेकिन इस बार साइड देने के बजाय बोलेरो ने कैश वैन में टक्कर मार दी, जिससे कैश वैन सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गयी. इस दौरान लुटेरों की बोलेरो भी गड्ढे में चल गयी. घटना दिन में लगभग 2:45 बजे के आसपास हुई. बताते है कि लुटेरे पांच की संख्या में सबके पास हथियार थे. कैश वैन में बैंक से सहायक प्रबंधक भी थे. बताते हैं कि गड्ढे में वैन के गिरते ही अपराधियों ने हथियार तान दिया और वैन में रखी रुपयों से भरी पेटी को उतार लिया. बताया जाता है कि इस दौरान दो लुटेरे गड्ढे में गिरी अपनी बोलेरो को निकालने की कोशिश कर रहे थे, पर कामयाब नहीं हो पा रहे थे. इससे पांच अपराधियो में अफरा-तफरी मच गयी. इसी दौरान अमीन चुड़िहार व राजेश यादव नाम के युवक मोटरसाइकिल से आ रहे थे, लुटेरों ने हथियार के बल पर दोनों को रोक लिया और मारपीट कर बाइक छीन ली. इसके बाद दो लुटेरे रुपये से भरी पेटी लूटी हुई मोटरसाइकिल पर रख कर फरार हो गये. जिन युवकों की बाइक लूटी गयी है, वे यूपी के गमहरिया गांव के रहनेवाले थे. बताया जाता है कि जब लुटेरे भागने की कोशिश में लगे थे, तभी वैन के गार्ड अभय कुमार ने उनका विरोध किया, लेकिन लुटेरों ने अभय को गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया. गार्ड अभय पटना के पालीगंज का रहनेवाला है. उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी में चल रहा है. इधर, जाते समय लुटेरे गार्ड की बंदूक भी अपने साथ ले गये, जिससे देवीपुर गांव के पास एक सरसो से खेत से बरामद किया गया था. बगहा के एसपी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक मधुबनी के कैश वैन की लूट हुई है. बैंक के अधिकारियों को पहले ही अलर्ट किया गया था, जब भी अधिक राशि की निकासी करनी हो, तो पुलिस को सूचित करें, लेकिन पुलिस को ऐसी कोई सूचना नहीं दी गयी थी. कोट- लुटेरे यूपी की ओर भागे हैं. यूपी से जुड़ी बिहार सीमा को सील कर दिया गया है. साथ ही जिन स्थानों पर शक है, वहां पर छापेमारी की जा रही है. धनहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आनंद कुमार सिंह, एसपी, बगहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










