गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूलों में तैयारी शुरू

Updated at :18 Jan 2016 7:24 PM
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूलों में तैयारी शुरू

गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूलों में तैयारी शुरू मीरगंज. आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर विद्यालयों में चहल-पहल शुरू हो गयी है. नगर के साहु जैन हाइस्कूल में इस बार गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए एक तरफ जहां विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में लगे हैं, वहीं एनसीसी कैडेट भी अभ्यास कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूलों में तैयारी शुरू मीरगंज. आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर विद्यालयों में चहल-पहल शुरू हो गयी है. नगर के साहु जैन हाइस्कूल में इस बार गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए एक तरफ जहां विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में लगे हैं, वहीं एनसीसी कैडेट भी अभ्यास कर रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शिक्षक भी दिन-रात एक किये हुए हैं. वहीं, इसलामिया उर्दू एकेडमी में भी छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह है. विद्यालय के वरीय शिक्षक खादिम सर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर इस बार विशेष रूप से तैयारी की जा रही है. इसके अलावा शहर के निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों में भी 26 जनवरी की तैयारियां शुरू हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन