अपराधियों के दबाव में काम कर रही है सरकार: मोदी

Updated at :18 Jan 2016 6:37 PM
विज्ञापन
अपराधियों के दबाव में काम कर रही है सरकार: मोदी

अपराधियों के दबाव में काम कर रही है सरकार: मोदी संवाददाता, पटना भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कानून के राज का बढ़ चढ़ कर दावा करनेवाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार अपराधियों के दबाव में काम नहीं कर रही है. जदयू के कथित स्थानीय नेता थाने […]

विज्ञापन

अपराधियों के दबाव में काम कर रही है सरकार: मोदी संवाददाता, पटना भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कानून के राज का बढ़ चढ़ कर दावा करनेवाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार अपराधियों के दबाव में काम नहीं कर रही है. जदयू के कथित स्थानीय नेता थाने पर धावा बोल कर जदयू विधायक बीमा भारती के पति व कुख्यात अपराधी अवधेश मंडल को छुड़ा कर ले जाते हैं. सरकार गठन के तत्काल बाद गोपालपुर के जदयू विधायक जहां एक डीएसपी को गंगा में फेंकने का प्रयास करते हैं वहीं बड़हरा के राजद विधायक थानेदार को जान से मारने की धमकी देते हैं. पत्थर माफिया के दबाव में नीतीश कुमार एसपी शिवदीप लांडे का तो लालू प्रसाद के दबाव में विकास वैभव जैसे तेज–तर्रार एसएसपी का ट्रांसफर करते हैं. क्या नीतीश कुमार का यही कानून का राज है. मोदी ने कहा कि रविवार की शाम चंचल पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपित कुख्यात अपराधी अवधेश मंडल 15–20 लोगों के साथ पुर्णिया के के हाट थानाक्षेत्र के न्यू सिपहपुरा स्थित पासवान टोला जाकर इस मामले के गवाह स्व. चंचल पासवान के पुत्र विजय पासवान और उनकी विधवा सोनिया देवी को गवाही नहीं देने के लिए धमका रहा था. स्थानीय लोगों की भीड़ के तीव्र विरोध के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस कुख्यात अवधेश मंडल को गिरफ्तार कर थाने ले आयी मगर बाद में जदयू के दर्जनों स्थानीय नेता धावा बोल कर गिरफ्तार अपराधी को जबरन छुड़ा ले गये. इसके पहले चार जनवरी को भी अवधेश मंडल ने विजय पासवान और सोनिया देवी को धमकाया था. इस मामले की सुनवाई पूर्णिया के एडीजे–4 की अदालत में चल रही है. भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि क्या थाने पर धावा बोल कर अपराधी को छुड़ाना, सत्ताधारी विधायकों द्वारा पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देना, पुलिसकर्मियों का मनोबल तोड़ना व संगठित आपराधिक घटनाओं को छिटपुट घटनाएं बता कर अपराधियों को खुली छूट देना नहीं है. क्या अपराधियों को बेखौफ–बेलागाम कर नीतीश कुमार बिहार में अमन–चैन कायम करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन