महायज्ञ में भक्तों की उमड़ रही भीड़

Updated at :18 Jan 2016 6:22 PM
विज्ञापन
महायज्ञ में भक्तों की उमड़ रही भीड़

महायज्ञ में भक्तों की उमड़ रही भीड़ विजयीपुर. भदसी वन चल रहे नवकुंडीय नवदुर्गा शक्ति महायज्ञ के मंडप की परिक्रमा एवं मथुरा, वाराणसी तथा अयोध्या से आये हुए विद्वानों का प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ प्रत्येक दिन पहुंच कर इसका लाभ उठा रही है. पूरा इलाका वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि से भक्तिमय […]

विज्ञापन

महायज्ञ में भक्तों की उमड़ रही भीड़ विजयीपुर. भदसी वन चल रहे नवकुंडीय नवदुर्गा शक्ति महायज्ञ के मंडप की परिक्रमा एवं मथुरा, वाराणसी तथा अयोध्या से आये हुए विद्वानों का प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ प्रत्येक दिन पहुंच कर इसका लाभ उठा रही है. पूरा इलाका वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि से भक्तिमय हो गया है. तांत्रिक योगी श्याम शरण महाराज की देखरेख एवं कुशल प्रबंधन में 23 जनवरी तक महायज्ञ चलेगा. आयोजक मारकंडेय तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, हरिश्चंद्र कुशवाहा सहित आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं काे कोई कठिनाई न हो, इसका पूरा ध्यान रख जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन