प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी छात्रा

गोपालगंज : अपहरण का मामला उस समय प्रेम प्रसंग में बदल गया, जब अपहृत छात्रा को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में छात्रा ने अपहरण की बात को गलत बताया तथा प्रेमी के साथ घर छोड़ कर जाने एवं शादी रचाने की बात कही. मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगनी टोला गांव […]
गोपालगंज : अपहरण का मामला उस समय प्रेम प्रसंग में बदल गया, जब अपहृत छात्रा को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में छात्रा ने अपहरण की बात को गलत बताया तथा प्रेमी के साथ घर छोड़ कर जाने एवं शादी रचाने की बात कही. मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगनी टोला गांव की छात्रा छोटी कुमारी नौ जनवरी को अपने घर से मीरगंज कुछ समान खरीदने गयी थी. लौटते समय लापता हो गयी. देर शाम तक जब घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की. बाद में गांव के ही छोटे लाल यादव सहित चार लोगों को आरोपित बनाते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










