4.14 लाख बच्चे लेंगे दवा

Updated at :18 Jan 2016 4:17 AM
विज्ञापन
4.14 लाख बच्चे लेंगे दवा

पोलियो की खुराक पिलाने को बनायी गयीं 1016 टीमें 21 तक चलेगा कार्यक्रम गोपालगंज/मांझा : पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत हो गयी. रविवार को सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा ने दो बूंद जिंदगी की खुराक पिला कर इसका शुभारंभ किया. उन्होंने मांझा पीएचसी में अपने हाथों से कई बच्चों को दवा […]

विज्ञापन

पोलियो की खुराक पिलाने को बनायी गयीं 1016 टीमें

21 तक चलेगा कार्यक्रम
गोपालगंज/मांझा : पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत हो गयी. रविवार को सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा ने दो बूंद जिंदगी की खुराक पिला कर इसका शुभारंभ किया. उन्होंने मांझा पीएचसी में अपने हाथों से कई बच्चों को दवा पिलायी. 21 जनवरी तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में जिले के चार लाख 14 हजार 777 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.
डोर-टू-डोर दवा पिलाने के लिए 951 टीमों का गठन किया गया है. वहीं, 65 टीमों का गठन कर विभिन्न चौक-चौराहों व बस स्टैंड तथा सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है. वहीं मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सिविल सर्जन डॉ शर्मा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शक्ति सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने मांझा में भी लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. विदित हो कि मांझा में 32 हजार 24 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 83 टीमों का गठन किया गया है. इस मौके पर एसएमओ डॉ विंदेश्वर शर्मा, यूनिसेफ की रूबी कुमारी, डॉ नौशाद आलम, डॉ मनोज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अंचल अप्रतिम, रामचंद्र प्रसाद, आशा प्रबंधक अरुण कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन