संविधान का गला घोंट कर की गयी सदस्यता समाप्त: डॉ महाचंद्र

Updated at :17 Jan 2016 7:35 PM
विज्ञापन
संविधान का गला घोंट कर की गयी सदस्यता समाप्त: डॉ महाचंद्र

संविधान का गला घोंट कर की गयी सदस्यता समाप्त: डॉ महाचंद्र राजनीतिक दबाव में की गयी कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्णशिक्षकों के अभाव में दम तोड़ रही उच्च शिक्षागरीब घर के बच्चों की शिक्षा पर उठ रहे सवालफोटो नं-14-पत्रकारोंं से बात करते डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंहगोपालगंज. संविधान का गला घोंट कर विधान पर्षद की सदस्यता को रद्द किया […]

विज्ञापन

संविधान का गला घोंट कर की गयी सदस्यता समाप्त: डॉ महाचंद्र राजनीतिक दबाव में की गयी कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्णशिक्षकों के अभाव में दम तोड़ रही उच्च शिक्षागरीब घर के बच्चों की शिक्षा पर उठ रहे सवालफोटो नं-14-पत्रकारोंं से बात करते डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंहगोपालगंज. संविधान का गला घोंट कर विधान पर्षद की सदस्यता को रद्द किया गया. राजनीतिक दबाव का परिणाम था कि बिना हमारे पक्ष को सुने ही फैसला कर दिया गया, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उक्त बातें पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने स्थानीय परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि अब जब सरकार ने चुनाव थोप दिया है, तो लोगों ने भी इसे गंभीरता से लिया है. इस चुनाव में सरकार को सारण के मतदाता इस अन्याय का जवाब देने को तैयार है. मैंने गोपालगंज में वार्ड पार्षदों, शिक्षकों, पैक्स के लोगों के साथ बैठ कर समीक्षा की है, जिसमें कई समस्याएं सामने आयी हैं. बिहार के उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी है. कॉलेजों में शिक्षक नहीं हैं. बिना शिक्षक के ही कॉलेजों में पढ़ाई का कोरम पूरा किया जा रहा. उसी तरह सिर्फ गोपालगंज जिले में हजारों की संख्या में शिक्षकों की कमी है. शिक्षकों को उचित वेतनमान नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन