Gopalganj News : विजयीपुर के कोरेया गांव में चोरों ने दो घरों को खंगाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : विजयीपुर के कोरेया गांव में चोरों ने दो घरों को खंगाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

विजयीपुर. थाना क्षेत्र का कोरेया गांव इन दिनों चोरों के लिए ‘सॉफ्ट टारगेट’ बन गया है.

विज्ञापन

विजयीपुर. विजयीपुर थाना क्षेत्र का कोरेया गांव इन दिनों चोरों के लिए ”सॉफ्ट टारगेट” बन गया है. पुलिस की सुस्ती और चोरों की चुस्ती के बीच बुधवार की रात तीन घरों में हुई भीषण चोरी के बाद, बीती रात फिर चोरों ने इसी गांव में दो और घरों को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है.

कीमती जेवरात और नकद समेटने के बाद चोरों ने खाली बक्से और सूटकेस

ताजी घटना में चोरों ने रामप्रवेश गोंड और मदन खरवार के घरों में घुसकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. एक ही सप्ताह के भीतर एक ही गांव में पांच घरों में हुई चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरों ने रामप्रवेश गोंड और मदन खरवार के घरों में घुस कर भीतर प्रवेश किया. चोरों ने कमरों में रखे बक्से, अटैची और गहनों के डिब्बे इत्मीनान से खंगाले. कीमती जेवरात और नकद समेटने के बाद चोरों ने खाली बक्से और सूटकेस गांव के बाहर फेंक दिये, जो सुबह बरामद हुए हैं. पीड़ितों के अनुसार, चोरी गए सामानों की कीमत लाखों में बतायी जा रही है. सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो घर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी. ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग अब रात में सोने से डर रहे हैं. पुलिस सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रही है, जबकि चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक घर खंगाल रहे हैं. अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन