सभी विवि के एक एकेडमिक परीक्षा कैलेंडर पर आज लगेगी मुहर

Updated at :17 Jan 2016 6:32 PM
विज्ञापन
सभी विवि के एक एकेडमिक परीक्षा कैलेंडर पर आज लगेगी मुहर

सभी विवि के एक एकेडमिक परीक्षा कैलेंडर पर आज लगेगी मुहरराजभवन में जुटेंगे सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतिनये सत्र से ऑनलाइन एडमिशन लिये जाने का तैयार होगा खाकासंवाददाता, पटना राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक ही एकेडमिक और परीक्षा कैलेंडर पर सोमवार को मुहर लग जायेगी. राजभवन में सभी कुलपतियों की आयोजित बैठक में कुलाधिपति सह […]

विज्ञापन

सभी विवि के एक एकेडमिक परीक्षा कैलेंडर पर आज लगेगी मुहरराजभवन में जुटेंगे सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतिनये सत्र से ऑनलाइन एडमिशन लिये जाने का तैयार होगा खाकासंवाददाता, पटना राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक ही एकेडमिक और परीक्षा कैलेंडर पर सोमवार को मुहर लग जायेगी. राजभवन में सभी कुलपतियों की आयोजित बैठक में कुलाधिपति सह राज्यपाल रामनाथ कोविंद सभी विवि के लिए एक एकेडमिक व परीक्षा कैलेंडर को अपनी मंजूरी देंगे. इस बैठक में सभी विवि के कुलपतियों के साथ-साथ शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, यूजीसी के चेयरमैन प्रो वेद प्रकाश और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डाॅ डीएस गंगवार भी मौजूद रहेंगे. राजभवन में दिन के 11 बजे से आरंभ होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में उच्च शिक्षा का रोड मैप तैयार किया जायेगा. विश्वविद्यालयों में एकेडमिक और परीक्षा कैलेंडर तैयार करते हुए समय पर नामांकन, परीक्षा का आयोजन, रिजल्ट जारी करना और डिग्री बांटने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के मुद्दे पर चर्चा होगी. विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इस साल के नये सत्र से ऑन लाइन एडमिशन और विश्वविद्यालय के कामों का कंप्यूटरीकरण पर भी विचार होना है. कुलाधिपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व में ही निर्देश दिया है कि मैनेजमेंट ऑफ इंफॉरमेशन सिस्टम (एमआइएस) के तहत इ-लाइब्रेरी, इ-लर्निंग और ‘राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान’ (रूसा) और वित्तीय प्रबंधन पर भी बातचीत होगी. इसके साथ ही, ‘नैक’ की मान्यता दिलाने, बीएड प्रवेश परीक्षा, सेल्फ फाइनांस कोर्स, दूरस्थ शिक्षा, कॉलेजों को ‘सेंटर ऑफ एक्सेलेंस’ के रूप में विकसित करने और यूजीसी से जुड़े अन्य विषयों पर भी व्यापक रूप से बैठक में चर्चा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन