1.56 करोड़ देशी-विदेशी पर्यटकों ने किया बिहार भ्रमण (न्यूज इन नंबर्स)

1.56 करोड़ देशी-विदेशी पर्यटकों ने किया बिहार भ्रमण (न्यूज इन नंबर्स)इस बार बिहार आये 6,17,722 विदेशी और 1,50,28,477 देशी पर्यटक गया के पितृपक्ष मेला में अपने-अपने पूर्वजों को पिंड-दान करने 18,910 देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला का इस बार 28, 60, 712 देशी-विदेशी पर्यटकों ने उठाया लुत्फ श्रावणी मेला में 29 लाख आठ […]
1.56 करोड़ देशी-विदेशी पर्यटकों ने किया बिहार भ्रमण (न्यूज इन नंबर्स)इस बार बिहार आये 6,17,722 विदेशी और 1,50,28,477 देशी पर्यटक गया के पितृपक्ष मेला में अपने-अपने पूर्वजों को पिंड-दान करने 18,910 देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला का इस बार 28, 60, 712 देशी-विदेशी पर्यटकों ने उठाया लुत्फ श्रावणी मेला में 29 लाख आठ हजार देशी-विदेशी श्रद्धालुओं ने किया भोले बाबा काे नमन संवाददाता, पटना बिहार में विधि व्यवस्था की स्थिति थोड़ी लचर भले ही हुई है, पर देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच आज भी बिहार के पर्यटन स्थल आकर्षण के मुख्य केंद्र बने हुए हैं. गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं वर्षगांठ समारोह के आयोजन को अभी तीन वर्ष है, पर तख्त श्री हरिमंदिर के देशी-विदेशी श्रद्धालुओं के पटना साहिब आगमन में अभी से ही 25 से 28 प्रतिशत की वृद्धि हो गयी है. राजगीर, नालंदा, गया, वैशाली और भागलपुर में भी देशी-विदेशी पर्यटकों का आना-जाना बढ़ा है. पर्यटकों की बढती संख्या को ले कर पर्यटन विभाग खासा उत्साहित है. बिहार के तीन प्रमुख धार्मिक व पौराणिक मेलों में भी देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में इस वर्ष कोई कमी नहीं आयी है. सारण के विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला देखने इस बार 28, 60, 712 देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे, तो 31 जुलाई से 19 अगस्त तक चले श्रावणी मेला में 29 लाख आठ हजार देशी-विदेशी श्रद्धालु पहुंचे. गया के पितृपक्ष मेला में भी अपने-अपने पूर्वजों को पिंड दान करने 18,910 देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे. वर्ष 2015 में बिहार आये देशी-विदेशी पर्यटक जिला®देशी पर्यटक®विदेशी पर्यटक पटना®22,14,342®9,098 गया®1,80,44,412®1,46,011बोध गया®11, 58, 635®1, 59,517 राजगीर®37,92,994®1, 53, 313नालंदा®5, 50,003®85,605रक्सौल®4,06,119®2,423मुंगेर®73, 812®00 वैशाली®5,70,004®62,099 मुजफ्फरपुर®7,06,010®02 भागलपुर®8,77,135®00सारण®28,60,000®712 श्रावणी मेला®28,64,398®33,695 पितृपक्ष मेला®18.693®217अन्य पर्यटन केंद्र®10,613®3,959
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










