महिला अत्याचार के खिलाफ लड़ रहा बिहार का लाल

Updated at :17 Jan 2016 6:32 PM
विज्ञापन
महिला अत्याचार के खिलाफ लड़ रहा बिहार का लाल

महिला अत्याचार के खिलाफ लड़ रहा बिहार का लाल फोटो – 23 – आकाश दीप जो निर्भया के परिजनों के साथ लड़ रहा जंगदिल्ली में निर्भया कांड से व्यथित हो दरिंदों के खिलाफ आंदोलन पर उतरे मीरगंज. महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए बिहार का लाल इन दिनों कमाल का रहा है. दिल्ली में निर्भया […]

विज्ञापन

महिला अत्याचार के खिलाफ लड़ रहा बिहार का लाल फोटो – 23 – आकाश दीप जो निर्भया के परिजनों के साथ लड़ रहा जंगदिल्ली में निर्भया कांड से व्यथित हो दरिंदों के खिलाफ आंदोलन पर उतरे मीरगंज. महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए बिहार का लाल इन दिनों कमाल का रहा है. दिल्ली में निर्भया कांड के बाद छात्र नेता आकाश दीप पीड़ित परिजनों के साथ मिल कर इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं. इसके कारण अपने क्षेत्र से ज्यादा दिल्ली में चर्चित हो गये हैं. मीरगंज के भट्ठा मालिक वर्मा प्रसाद के बेटे आकाश दीप पांच वर्ष पूर्व दिल्ली पढ़ने के लिए गये थे, पर उसी दौरान निर्भया कांड से व्यथित होकर इंसाफ के लिए समाज के दरिंदों के खिलाफ आंदोलन पर उतर गये. आज भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर उनका सामाजिक अभियान जारी है. संसद में जुवेनाइल बिल पास होने के पीछे एक अहम कारण पीड़ित परिवार के साथ इनका आंदोलन भी बताया जा रहा है. विगत तीन-चार वर्षों से छात्र संगठनों के साथ मिल कर आकाश दीप ने कांड में संलिप्त अपराधी को कड़ी सजा दिलाने का अभियान भी चला रखा है. इसमें निर्भया के माता-पिता भी साथ दे रहे हैं. उन्होंने बातचीत में बताया कि पीड़ित लड़कियों के प्रति इंसाफ की जंग अभी जारी है. आकाश दीप ने न्याय की इस लड़ाई में साकेत बहुगुण, आनंद गुप्ता आदि के प्रति आभार जताया, जिन्होंने इस लड़ाई में उनका साथ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन