गोपालगंज में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय!

Updated at :17 Jan 2016 6:32 PM
विज्ञापन
गोपालगंज में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय!

गोपालगंज में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय!पहल : अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना का चक्कर नहीं लगाना होगा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए दिया भरोसासीवान और गोपालगंज को जोड़ेगा पासपोर्ट कार्यालय गोपालगंज में प्रतिमाह औसतन 13926 व सीवान में 14885 पासपोर्ट बनते हैं फोटो – 24 – विदेश मंत्री सुषमा स्वराज […]

विज्ञापन

गोपालगंज में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय!पहल : अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना का चक्कर नहीं लगाना होगा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए दिया भरोसासीवान और गोपालगंज को जोड़ेगा पासपोर्ट कार्यालय गोपालगंज में प्रतिमाह औसतन 13926 व सीवान में 14885 पासपोर्ट बनते हैं फोटो – 24 – विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ज्ञापन सौंपते भाजपा विधायकसंवाददाता, गोपालगंजपासपोर्ट बनवाने के लिए अब पटना का चक्कर नहीं लगाना होगा. अब पटना के पासपोर्ट कार्यालय में धक्का नहीं खाना होगा. सब कुछ ठीकठाक रहा, तो इसी वर्ष गोपालगंज शहर में मिनी पासपोर्ट कार्यालय काम करना शुरू कर देगा. इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भरोसा दिया है. सबसे अधिक गोपालगंज और सीवान के युवाओं का पासपोर्ट बनाया जाता है. गोपालगंज में प्रतिमाह 13926 तथा सीवान में प्रतिमाह 14885 औसतन पासपोर्ट बनते हैं. बिहार में दोनों जिला पासपोर्ट बनाने में सबसे आगे है. बैकुंठपुर के भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिल कर गोपालगंज शहर में पासपोर्ट कार्यालय स्थापित करने की मांग की. इस पर विदेश मंत्री ने अधिकारियों को होमवर्क करने का आदेश दिया है. विधायक ने विदेश मंत्री को बताया कि गोपालगंज के विकास के पीछे यहां के युवाओं के विदेश में काम करने की ललक प्रमुख कारण है. पासपोर्ट बनाने के लिए उन्हें पुलिस और पटना पासपोर्ट कार्यालय में छह माह से एक साल तक का चक्कर काटना पड़ता है. महत्वपूर्ण समय उनका पासपोर्ट बनवाने में बरबाद हो रहा है. विदेश मंत्री ने आश्वस्त किया कि इस वर्ष के अंत तक यहां मिनी पासपोर्ट कार्यालय खोलने के प्रति मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन