भोरे में मतदाता सूची विखंडन में भारी गड़बड़ी

भोरे में मतदाता सूची विखंडन में भारी गड़बड़ी .. प्रकाशित नहीं की गयी मतदाता सूची .. आपत्ति नहीं ले रहे पंचायत सचिव भोरे. भोरे में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है. वार्ड वार मतदाता सूची के विखंडन में पंचायत सचिवों की मनमानी मतदाताओं एवं संभावित प्रत्याशियों दोनों पर भारी […]
भोरे में मतदाता सूची विखंडन में भारी गड़बड़ी .. प्रकाशित नहीं की गयी मतदाता सूची .. आपत्ति नहीं ले रहे पंचायत सचिव भोरे. भोरे में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है. वार्ड वार मतदाता सूची के विखंडन में पंचायत सचिवों की मनमानी मतदाताओं एवं संभावित प्रत्याशियों दोनों पर भारी पड़ रही है. बता दें कि भोरे में कुल 17 पंचायतें हैं, जहां विभिन्न पदों के चुनाव होने हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वार्ड वार मतदाता सूची का विखंडन किया गया. नयी मतदाता सूची को सभी पंचायत भवनों के साथ प्रखंड कार्यालय पर भी चस्पाना था, लेकिन छठियावं पंचायत को छोड़ कर किसी भी पंचायत भवन पर मतदाता सूची को नहीं चिपकाया गया. इसके कारण मतदाताओं को अपनी वस्तुस्थिति का पता नहीं चल सका. इधर, मतदाताओं के लिए आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 11 जनवरी तय कर दी गयी थी, लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण आपत्ति दर्ज नहीं करायी जा सकी. अब इसको लेकर मतदाता पेसोपेश में हैं. मतदाता सूची में गड़बड़ी को देखें, तो बगहवां मिश्र पंचायत के वार्ड नं. 14 के 98 मतदाताओं का वार्ड बदल कर 13 कर दिया गया. इसी तरह सिसई पंचायत में भी मतदाताओं का वार्ड बदल दिया गया. सिसई पंचायत के पूर्व मुखियापति कृष्णनंदन ओझा ने बताया कि पंचायत भवन पर मतदाता सूची नहीं चिपकाया गया था. इसके कारण काफी देर से मतदाताओं को जानकारी हुई. अब बदले वार्ड को लेकर मतदाता काफी परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










