एटीएम कार्ड लेते ही हो जाता है आपका बीमा

Updated at :17 Jan 2016 6:32 PM
विज्ञापन
एटीएम कार्ड लेते ही हो जाता है आपका बीमा

एटीएम कार्ड लेते ही हो जाता है आपका बीमा दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को मिल सकता है पांच लाख क्लेम एटीएम से 45 दिनों के भीतर ट्रांजेक्शन है जरूरी प्रभात एक्सक्लूसिव संवाददाता, गोपालगंजअगर आपका बैंक खाता है और आप एटीएम कार्ड रखते हैं, तो आप बीमाधारक हैं. जी हां, एटीएम कार्ड कंपनियां सुरक्षा भी […]

विज्ञापन

एटीएम कार्ड लेते ही हो जाता है आपका बीमा दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को मिल सकता है पांच लाख क्लेम एटीएम से 45 दिनों के भीतर ट्रांजेक्शन है जरूरी प्रभात एक्सक्लूसिव संवाददाता, गोपालगंजअगर आपका बैंक खाता है और आप एटीएम कार्ड रखते हैं, तो आप बीमाधारक हैं. जी हां, एटीएम कार्ड कंपनियां सुरक्षा भी उपलब्ध कराती हैं. अगर आप एटीएम कार्ड धारक हैं, तो आपकी जानकारी बिना ही आपका बीमा हो चुका है. बीमा की धनराशि दुर्घटना में मृत्यु पर मिलती है. सरकारी योजनाएं अनेक हैं, लेकिन अज्ञानता व जागरूक न होने के चलते लोग लाभ नहीं ले पाते. बीमा की धनराशि के लिए दावा करने की भी शर्त बेहद आसान है. इसमें शर्त यह है कि एमटीएम कार्ड का 45 दिनों के अंदर उपयोग किया गया हो. बैंक अफसरों के मुताबिक, मौजूदा समय में एटीएम कार्ड मुख्य रूप चलन में है और इनके कई प्रकार हैं. सभी बैंक इन्हीं तीन एटीएम कार्डों का उपयोग करते हैं. रूपे क्लासिक में एक लाख, रूपे प्लेटिनम में 2 लाख, मास्टर कार्ड 50 हजार, मास्टर रक्षक प्लेटिनम कार्ड पर 5 लाख, मास्टर मित्र कार्ड पर 25 हजार व सभी बीजा कार्डों पर दो-दो लाख रुपये का बीमा होता है. ऐसे में अगर आपके पास किसी बैंक का एटीएम कार्ड है, तो आप पांच लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा के हकदार हैं. किसी हादसे में एटीएम कार्ड धारक की मौत होने पर उसके परिजन शव का पंचनामा कार कर बैंक बीमा राशि के लिए क्लेम कर सकते हैं. अगर एटीएम कार्ड धारक ने हादसे से 45 दिन पूर्व तक एटीएम कार्ड से ट्रांजेक्शन किया है, तो ही उसके परिजन बीमा राशि के लिए क्लेम कर सकते हैं. उसका उन्हें लाभ भी मिलेगा. अगर इस अवधि के अंदर ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है या फिर उपभोक्ता का एकाउंट बंद या ब्लॉक हो चुका है, तो परिजन बीमा राशि के लिए क्लेम नहीं कर सकते हैं.”प्रत्येक बैंक की ओर से अब कार्ड दिये जाते हैं. इनमें पीएनबी के मास्टर मित्र कार्ड पर सबसे कम 25 हजार व सबसे अधिक मास्टर रक्षक कार्ड पर 5 लाख रुपये का कार्ड धारकों का बीमा होता है. मास्टर रक्षक कार्ड केवल डिफेंस के लोगों को जारी किया जाता है. वैसे रूपे कार्ड से लेकर मास्टर कार्ड तक एक से पांच लाख रुपये का बीमा है. बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे सरकारी योजनाओं और उपभोक्ताओं के हित की बात उन्हें बताएं. सुशील कुमार, बैंक अधिकारी, गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन