राजद के कार्यसमिति की बैठक से.......

राजद के कार्यसमिति की बैठक से…….अपनी भाषा में भाषण दिये राजद के प्रतिनिधिराजद के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में जिस राज्य के प्रतिनिधि आये, वे अपनी ही भाषा में भाषण दिये. केरल से आने वाले मलयालम में तो तमिल से आने वाले तमिल में. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि भाषण के […]
राजद के कार्यसमिति की बैठक से…….अपनी भाषा में भाषण दिये राजद के प्रतिनिधिराजद के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में जिस राज्य के प्रतिनिधि आये, वे अपनी ही भाषा में भाषण दिये. केरल से आने वाले मलयालम में तो तमिल से आने वाले तमिल में. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि भाषण के अनुवाद का भी इंतजाम था. अपने-अपने बोली में भाषण देने से कार्यसमिति की बैठक में पूरा भारत दिख रहा था. उन्होंने बताया कि एक तमिल प्रतिनिधि द्वारा तमिल में दिये जा रहे भाषण में लालू प्रसाद ने सुधार किया. इससे पूरी कार्यसमिति के लोग हक्का- वक्का रहे गये कि लालू प्रसाद को तमिल की भी जानकारी है.बैठक संपन्न होने तक होटल में राजद नेताओं की राजद कार्यसमिति की बैठक के कारण होटल मौर्य के रिसेप्सन और परिसर में राजद नेताओं की भारी भीड़ जमा हो गयी. नेताओं की भीड़ के कारण होटल प्रबंधक परेशान थे. राजद नेताओं की भीड़ कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद लालू प्रसाद के होटल से बाहर निकलने के बाद ही कम हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










