उर्दू-बांग्ला शक्षिकों के लिए एक से 10 फरवरी तक लगेगा कैंप

Updated at :16 Jan 2016 7:46 PM
विज्ञापन
उर्दू-बांग्ला शक्षिकों के लिए एक से 10 फरवरी तक लगेगा कैंप

उर्दू-बांग्ला शिक्षकों के लिए एक से 10 फरवरी तक लगेगा कैंपप्रखंड व जिला स्तर पर लगेगा कैंप, मिलेगा नियुक्ति पत्र शिक्षा मंत्री ने शिड्यूल पर लगायी मुहरसंवाददाता, पटना उर्दू व बांग्ला शिक्षकों की बहाली के लिए एक से 10 फरवरी तक जिला व प्रखंडों में कैंप लगेगा. कैंप के जरिये ही अब उन्हें नियुक्ति पत्र […]

विज्ञापन

उर्दू-बांग्ला शिक्षकों के लिए एक से 10 फरवरी तक लगेगा कैंपप्रखंड व जिला स्तर पर लगेगा कैंप, मिलेगा नियुक्ति पत्र शिक्षा मंत्री ने शिड्यूल पर लगायी मुहरसंवाददाता, पटना उर्दू व बांग्ला शिक्षकों की बहाली के लिए एक से 10 फरवरी तक जिला व प्रखंडों में कैंप लगेगा. कैंप के जरिये ही अब उन्हें नियुक्ति पत्र दी जायेगी. शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कैंप लगाने के विभाग के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है. नौ और 28 दिसंबर को दो बार नियुक्ति पत्र बांटने के प्रक्रिया में अब तक करीब छह हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं, लेकिन करीब एक हजार लोगों ने ही योगदान किया है. बाकी पद अभी भी खाली हैं. पंचायत स्तर के उर्दू शिक्षकों के लिए प्रखंड स्तर पर कैंप लगेगा, जबकि प्रखंड, नगर परिषद, नगर पंचायत व जिला परिषद् स्तर के शिक्षकों के लिए जिला में कैंप लगेगा. राज्य में कुल 27 हजार उर्दू शिक्षकों की बहाली होनी थी, जबकि उर्दू के टीइटी पास 15,310 अभ्यर्थी हैं. उर्दू शिक्षकों की बहाली के लिए सबसे पहले नौ सितंबर को ही काउसेंलिंग कर नियोजन इकाई द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाना था, लेकिन आचारसंहिता लग जाने के कारण यह संभव नहीं हो सका. सरकार बनने के बाद विभाग ने जिन नियोजन इकाइयों ने मेधा सूची सार्वजनिक कर दी थी उन्हें नियुक्ति पत्र बांटने के लिए नौ दिसंबर और जहां तैयार नहीं था उन्हें 28 दिसंबर को नियुक्ति पत्र बांटने का समय दिया गया. नौ दिसंबर 2015 को 172 अभ्यर्थियों को ही नियोजन पत्र दिया जा सका था. वहीं, 28 दिसंबर को करीब 5500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया. इन अभ्यर्थियों को 27 जनवरी तक योगदान करना है. ऑल बिहार विशेष उर्दू-बांग्ला टीइटी सफल अभ्यर्थी संघ के अध्यक्ष अब्दुल बाकी अंसारी ने कैंप का शिड्यूल जारी करने के लिए सरकार को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि नियोजन पत्र मिलने के बाद भी उर्दू अभ्यर्थी योगदान नहीं कर रहे हैं. वे चाहते हैं कि कैंप के जरिये उन्हें मनचाही जगह मिल जाये, जिसमें वे योगदान कर सकें. प्वाइंटर :-उर्दू शिक्षकों के कुल पद : 27 हजारनिर्गत हो चुके नियुक्ति पत्र : करीब 5,700उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थी : 15,310बांग्ला शिक्षकों के लिए पद : 400

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन