आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

Updated at :16 Jan 2016 7:29 PM
विज्ञापन
आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान गोपालगंज. रविवार से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान 4 लाख 23 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. इस अभियान में पहली बार बाहर के वोलेंटियर को अलग कर दिया गया है. अभियान में आशा तथा आंगनबाड़ी कर्मियों को शामिल किया गया है. […]

विज्ञापन

आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान गोपालगंज. रविवार से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान 4 लाख 23 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. इस अभियान में पहली बार बाहर के वोलेंटियर को अलग कर दिया गया है. अभियान में आशा तथा आंगनबाड़ी कर्मियों को शामिल किया गया है. 17 से 21 जनवरी तक चलनेवाले इस अभियान की रविवार को विधिवत शुरुआत सदर अस्पताल से की जायेगी. सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि पांच दिन के पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए लगाये गये कर्मियों को एक भी बच्चा छूटे नहीं, इस बात का ध्यान रखने के लिए निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों व चौक – चौराहों पर भी कर्मियों की तैनाती की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन