वद्यिालय का नाम बदलने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Updated at :16 Jan 2016 7:13 PM
विज्ञापन
वद्यिालय का नाम बदलने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान

विद्यालय का नाम बदलने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान गोपालगंज. वीएम उच्च विद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने के लिए अभाविप 17 जनवरी से हस्ताक्षर अभियान चलायेगी. यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी पर्षद की जिला इकाई को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही. जिला मानस मंदिर पर आयोजित बैठक में स्वामी विवेकानंद […]

विज्ञापन

विद्यालय का नाम बदलने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान गोपालगंज. वीएम उच्च विद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने के लिए अभाविप 17 जनवरी से हस्ताक्षर अभियान चलायेगी. यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी पर्षद की जिला इकाई को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही. जिला मानस मंदिर पर आयोजित बैठक में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा सप्ताह के तौर पर वीएम उच्च विद्यालय, विक्टोरिया मेमोरियल से बदल कर स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने को लेकर चर्चा भी की गयी. वक्ताओं ने कहा कि अभाविप डीएम से मिल कर पूर्व में इसकी मांग की है. जिला संयोजक विशाल वैभव ने कहा कि अंगरेजों से आजादी मिले 68 वर्ष बाद भी हम अंगरेजों का गुणगान कर रहे हैं. इससे छुटकारा पाने की जरूरत है. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्नी सिंह, राजन तिवारी, मनोहर लाल, नगर मंत्री कौशिक सिंह, धनु कुमार पांडेय, वैभव भारद्वाज, विशाल सिंह, चंदन पांडेय व मोहित गुप्ता आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन