चंडी प्रसाद का जाना मजदूर व वाम आंदोलन के लिए बड़ी क्षति: अवधेश कुमार

Updated at :16 Jan 2016 6:57 PM
विज्ञापन
चंडी प्रसाद का जाना मजदूर व वाम आंदोलन के लिए बड़ी क्षति: अवधेश कुमार

चंडी प्रसाद का जाना मजदूर व वाम आंदोलन के लिए बड़ी क्षति: अवधेश कुमार सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने का श्रद्धाजंलि सभा में लिया गया संकल्प वाम ब्लॉक सहित कई सामाजिक संगठनों ने दी चंडी प्रसाद को श्रद्धाजंलिसंवाददाता, पटना चंडी प्रसाद का जाना मजदूर और वाम आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है. इसकी शीघ्र […]

विज्ञापन

चंडी प्रसाद का जाना मजदूर व वाम आंदोलन के लिए बड़ी क्षति: अवधेश कुमार सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने का श्रद्धाजंलि सभा में लिया गया संकल्प वाम ब्लॉक सहित कई सामाजिक संगठनों ने दी चंडी प्रसाद को श्रद्धाजंलिसंवाददाता, पटना चंडी प्रसाद का जाना मजदूर और वाम आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है. इसकी शीघ्र भरपाई मुश्किल है. उक्त बातें शनिवार को माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कही. वे पार्टी मुख्यालय में पूर्व विधान पार्षद चंडी प्रसाद की फुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में कही. उन्होंने चंडी प्रसाद के विचारों, त्याग, समर्पण, दृढ़ निश्चय एवं इच्छाशक्ति से प्रेरणा लेकर वर्त्तमान चुनौतियों का सामना करते हुए, मजदूरों, किसानों, खेत मजदूरों के आंदोलन एवं सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने के प्रति संकल्प व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष ही उनके लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी. माकपा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य विजय कान्त ठाकुर की अध्यक्षता में हुई श्रद्धाजंलि-सभा में सीपीआई के चक्रधर प्रसाद सिंह, एसयूसीआई के अरुण कुमार, सीपीआई(एमएल.) के राजाराम, फारवर्ड ब्लॉक के अमेरिका प्रसाद, फारवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) के बाल गोविन्द सिंह, जानकी पासवान, यूटीयूसी के वीरेन्द्र ठाकुर, एआईटीयूसी के गजनफर नबाब, लायर्स यूनियन के उमाकान्त शुक्ला, सीटू के गणेश शंकर सिंह, राजकुमार झा, बेफी के बी. प्रसाद, व्याख्याता संघ के प्रो. अरुण कुमार सिन्हा, एसएफआई के विजय भारती, किसान सभा के ललन चौधरी, पटना जिला पार्टी के सचिव मनोज कुमार, बीके पाल, प्रेरणा के हसन इमाम, एडवा की रामपरी, कर्मचारी नेता विश्वनाथ सिंह, जलेस के घमंडी राम, बीएसएसआरयू के देवाशीश, पेंशनर्स एसोसिएशन के भोला शर्मा और चंडी बाबू के पुत्र राजू ने अपने आत्मीय सम्बन्धों की चर्चा चर्चा की. सभा में दो मिनट का मौन रख चंडी बाबू के श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन