केंद्र की योजनाओं को देख जदयू प्रवक्ता हुए अपच के शिकार: भाजपा

Updated at :16 Jan 2016 6:57 PM
विज्ञापन
केंद्र की योजनाओं को देख जदयू  प्रवक्ता हुए अपच के शिकार: भाजपा

केंद्र की योजनाओं को देख जदयू प्रवक्ता हुए अपच के शिकार: भाजपासंवादाता पटना . भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने 15 माह के शासनकाल में बिहार को जितनी योजनाएं दी है उसे देख–सुन जदयू प्रवक्ता संजय सिंह अपच के शिकार हो गये हैं . कृषि विकास की […]

विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं को देख जदयू प्रवक्ता हुए अपच के शिकार: भाजपासंवादाता पटना . भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने 15 माह के शासनकाल में बिहार को जितनी योजनाएं दी है उसे देख–सुन जदयू प्रवक्ता संजय सिंह अपच के शिकार हो गये हैं . कृषि विकास की दर्जन से अधिक स्कीमें उन्हें पच ही नहीं रही हैं . श्री टाइगर ने जदयू प्रवक्ता संजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह प्राकृतिक आपदा वाले क्षेत्र से आते हैं . आपदा झेलते और सहते रहे हैं . 15 माह के कृषि मंत्रित्व काल में उन्होंने बिहार को क्या नहीं दिया . बिहार में कृषि विकास के लिए केन्द्र द्वारा स्वीकृत योजनाओं के निमित्त भूमि न देने संबंधी श्री सुशील कुमार मोदी के बयान पर जदयू प्रवक्ता संजय सिंह क्यों तिलमिला गये . केन्द्र ने योजना दी है अब राज्य सरकार जमीन दे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन