290 दिनों में योजनाओं की 45 फीसदी खर्च 74 दिनों में 55 फीसदी कैसे खर्च होगा: प्रेम कुमार

Updated at :16 Jan 2016 6:57 PM
विज्ञापन
290 दिनों में योजनाओं की 45 फीसदी खर्च 74 दिनों में 55 फीसदी कैसे खर्च होगा: प्रेम कुमार

290 दिनों में योजनाओं की 45 फीसदी खर्च 74 दिनों में 55 फीसदी कैसे खर्च होगा: प्रेम कुमारसंवाददातापटना. विधान सभा में विपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र 74 दिन ही बचे हैं, सरकार बताएं कि इतने कम दिनों में योजनाओं की 55 फीसदी राशि कैसे […]

विज्ञापन

290 दिनों में योजनाओं की 45 फीसदी खर्च 74 दिनों में 55 फीसदी कैसे खर्च होगा: प्रेम कुमारसंवाददातापटना. विधान सभा में विपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र 74 दिन ही बचे हैं, सरकार बताएं कि इतने कम दिनों में योजनाओं की 55 फीसदी राशि कैसे खर्च करेगी. सरकार विभिन्न विभागों में योजनाओं की राशि खर्च करने में पूरी तरह से असफल रही. डा. कुमार ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो जायेगा. विभागों की स्थिति योजनाओं की राशि खर्च करने में कछुए की चाल से भी धीमी गति से चल रहीं है. कई विभागों में आधी से भी कम राशि खर्च हुई है. डा. कुमार ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2015–16 के बजट का योजना आकार 52 हजार करोड़ रुपये का है. केन्द्र सरकार द्वारा मिली राशि राज्य सरकार खर्च कर पाने में असफल रहीं हैं. विकास का काम जमीन पर कहीं नहीं दिख रहा है, बल्कि अपराध बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन