रुद्र महायज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा

Updated at :16 Jan 2016 6:57 PM
विज्ञापन
रुद्र महायज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा

रुद्र महायज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा माधोपुर राम जानकी वैष्णव मठ पर होना है यज्ञफोटो- 21 – शोभा यात्रा के दौरान रथ पर सवार संतबरौली. ऐतिहासिक माधोपुर स्थित राम जानकी वैष्णव मठ पर 10-20 फरवरी के बीच आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ सह विराट संत सम्मेलन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. यज्ञ […]

विज्ञापन

रुद्र महायज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा माधोपुर राम जानकी वैष्णव मठ पर होना है यज्ञफोटो- 21 – शोभा यात्रा के दौरान रथ पर सवार संतबरौली. ऐतिहासिक माधोपुर स्थित राम जानकी वैष्णव मठ पर 10-20 फरवरी के बीच आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ सह विराट संत सम्मेलन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. यज्ञ की सफलता के लिए शनिवार को शोभायात्रा माधोपुर मठ से निकाली गयी. शोभायात्रा ने सीवान के जामो बजार, दुर्गा माई से शुरू होकर पूरे इलाके में भ्रमण किया. इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल थे. शोभायात्रा का नेतृत्व तांत्रिक फलाहारी चंदन दास जी महाराज, बहादुर दास जी महाराज, जोगी शितल दास अवघड़ पीर ने किया. इसकी जानकारी देते हुए माधोपुर मठ के सचिव धर्मेंद्र क्रांतिकारी ने बताया कि जगत गुरु स्वामी उपेंद्र परासर जी महाराज, बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल, गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ शामिल होंगे. शोभायात्रा में मुख्य रूप से उमा जी पांडेय, सरोज गुप्ता, मिथिलेश कुमार शर्मा, पवन भगत तथा पंचायत के मुखिया विजय प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन