पश्चिम चंपारण में छह अनुसूचित जाति आवासीय वद्यिालय भवनों का होगा नर्मिाण

Updated at :16 Jan 2016 6:27 PM
विज्ञापन
पश्चिम चंपारण में छह अनुसूचित जाति आवासीय वद्यिालय भवनों का होगा नर्मिाण

पश्चिम चंपारण में छह अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय भवनों का होगा निर्माण पटना. पश्चिमी चंपारण में अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को आवासीय विद्यालयों में पठन-पाठन का लाभ मिलेगा. पश्चिमी चंपारण में अनुसूचित जनजाति की लड़कियों के लिए भी एक आवासीय विद्यालय-भवन बनेगा. विभाग छह आवासीय विद्यालय भवनों के निर्माण पर 18 करोड़ रुपये खर्च करेगा. […]

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण में छह अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय भवनों का होगा निर्माण पटना. पश्चिमी चंपारण में अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को आवासीय विद्यालयों में पठन-पाठन का लाभ मिलेगा. पश्चिमी चंपारण में अनुसूचित जनजाति की लड़कियों के लिए भी एक आवासीय विद्यालय-भवन बनेगा. विभाग छह आवासीय विद्यालय भवनों के निर्माण पर 18 करोड़ रुपये खर्च करेगा. अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग ने आवासीय विद्यालय भवनों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. आवासीय विधालय -भवनों में सिर्फ थारु जनजाति सहित अन्य अनुसूचित जनजाति के छात्रों को ही आवासीय सुविधाएं मिलेंगी. पश्चिमी चंपारण में अनुसूचित जाति-जनजाति के पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं आवासीय विधालय भवन न होने के कारण वर्षों से गंभीर संकट झेल रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी अनुसूचित जाति जनजाति की छात्राओं को झेलनी पड़ रही है. हालांकि उनके लिए पश्चिमी चंपारण के बगहा-कदमहवा में ही मात्र एक आवासीय विद्यालय विद्यालय-भवन का निर्माण कराने की योजना की स्वीकृति दी गयी है. पश्चिमी चंपारण के छहों आवासीय विद्यालय-भवनों का निर्माण बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम करायेगा. अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी आवासीय विद्यालय-भवनों का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा एप्रूव्ड नक्शों के आधार पर ही कराया जायेगा. छहों आवासीय विधालय-भवनों का निर्माण 14 से 18 माह में कराने का लक्ष्य बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम को दिया गया है. पश्चिमी चंपारण में कहां-कहां बनेंगे अनुसूचित जाति आवासीय विधालय-भवन ब्लॉक®आवासीय विद्यालय भवन बगहा®अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय, कदमहवा राम नगर®अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, बेलाटाड़ी राम नगर®अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, राम नगरदुधौरा®अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, भिरभिरिया बेलसंडी®अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, गौनाहा धमौरा®अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, गौनाहा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन