अमेरिकी डॉक्टरों ने भोरे में की नि:शुल्क जांच

Updated at :16 Jan 2016 6:27 PM
विज्ञापन
अमेरिकी डॉक्टरों ने भोरे में की नि:शुल्क जांच

अमेरिकी डॉक्टरों ने भोरे में की नि:शुल्क जांच फोटो – 17 – भोरे अस्पताल में डॉक्टर से बात करते अमेरिकी डॉक्टरसंवाददाता, भोरे भोरे में पहली बार विदेशी मूल के डॉक्टरों ने नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मरीजों की जांच की. विदेश से आये डॉक्टरों से आंख जांच कराने के लिए शिविर में भीड़ उमड़ पड़ी. […]

विज्ञापन

अमेरिकी डॉक्टरों ने भोरे में की नि:शुल्क जांच फोटो – 17 – भोरे अस्पताल में डॉक्टर से बात करते अमेरिकी डॉक्टरसंवाददाता, भोरे भोरे में पहली बार विदेशी मूल के डॉक्टरों ने नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मरीजों की जांच की. विदेश से आये डॉक्टरों से आंख जांच कराने के लिए शिविर में भीड़ उमड़ पड़ी. शनिवार को भोरे के खजुरहां में स्थित नेत्र ज्योति आंख अस्पताल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में पटना के एबी आइ इंस्टीट्यूट के डॉक्टर सत्यजीत सिन्हा, डाॅ सुशांत रमण, डाॅ धर्मवीर प्रसाद के अलावा अमेरिका के शियाटल शहर में स्थित स्वीरिश मेडिकल सेंटर की डॉ फैंसी मोसिस एवं डाॅ लिंडा हाविक ने आंख के मरीजों की जांच की. शिविर में मुफ्त में दवा एवं चश्मा का वितरण भी किया गया. वहीं, नेत्र ज्योति अस्पताल के संचालक डाॅ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके. मौके पर अनिकेत मिश्र, सोनू पटेल, पीयूष कुमार, विंदेश्वर मिश्रा, दिनेश कुमार, मुन्ना मियां सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन