बस्किोमान के पूर्व प्रबंधक का निधन

Updated at :16 Jan 2016 6:27 PM
विज्ञापन
बस्किोमान के पूर्व प्रबंधक का निधन

बिस्कोमान के पूर्व प्रबंधक का निधन कटेया. थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी एवं बिस्कोमान के पूर्व प्रबंधक आलिम मियां का निधन शनिवार की सुबह उनके आवास पर हो गया. इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों सांत्वना दी. बता […]

विज्ञापन

बिस्कोमान के पूर्व प्रबंधक का निधन कटेया. थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी एवं बिस्कोमान के पूर्व प्रबंधक आलिम मियां का निधन शनिवार की सुबह उनके आवास पर हो गया. इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों सांत्वना दी. बता दें कि आलिम मियां अपने जमाने के बेहतरीन फुटबॉलर थे. उन्होंने राज्यस्तरीय टीम में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था. खेल के आधार पर ही उन्हें बिस्कोमान में नौकरी मिली. बाद में प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए. सेवानिवृत्ति के बाद भी वह क्षेत्र में सामाजिक कार्यों एवं खेल को बढ़ावा देने में लगे रहे. उनके निधन पर हरेंद्र ओझा, शिवजी तिवारी, बबलू पांडे, पप्पू तिवारी, नागमणि पाठक, रामाश्रय पाठक आदि ने संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन