शक्षिक संघ ने मांगों को लेकर उठायी आवाज

शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर उठायी आवाज एक दिवसीय धरना आयोजित मुद्दों का समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन फोटो नं-3, धरना पर बैठे टीइटी ,एसटीइटी अभ्यर्थी गोपालगंजशिक्षा विभाग टीइटी व एसटीइटी शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. यह बात टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र ने आंबेडकर चौक […]
शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर उठायी आवाज एक दिवसीय धरना आयोजित मुद्दों का समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन फोटो नं-3, धरना पर बैठे टीइटी ,एसटीइटी अभ्यर्थी गोपालगंजशिक्षा विभाग टीइटी व एसटीइटी शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. यह बात टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र ने आंबेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना के दौरान कही. धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री मिश्र व जिला प्रवक्ता अनवर हुसैन ने की. वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ जहां प्राथमिक शिक्षा निर्देश के आदेश के आलोक में मध्य विद्यालयों में पदस्थापित स्नातक ग्रेड के शिक्षकों को वरीय माना गया है, वहीं जिले के अधिकतर विद्यालयों में इस आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है. उन लोगों ने कहा कि डीपीओ स्थापना को ज्ञापन देने के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं हुई है. कई टीइटी शिक्षकों का अप्रैल, मई तथा जून का वेतन बकाया है. विभाग द्वारा बहुत से शिक्षकों का वेतन निर्धारण बिना वार्षिक वेतनवृद्धि जोड़े ही कर दिया गया है. उत्क्रमित उच्च विव्द्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों को नौ से 10 महीने तक का वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इससे शिक्षकों में आक्रोश है. शिक्षक प्रतिनिधि व शिक्षकों ने कहा कि मुद्दों का समाधान नहीं होने पर टीइटी, एसटीइटी शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होगा. धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीइओ व डीपीओ को अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर विनीत तिवारी, अमित कुमार, अभिरंजन त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार सुमन, जीतेंद्र यादव, संतोष गुप्ता, उमाशंकर बैठा, पंकज, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










