मकर सक्रांति : महाप्रसाद की रही होड़

मकर सक्रांति : महाप्रसाद की रही होड़ मीरगंज . मकर सक्रांति के मौके पर मीरगंज तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में महाप्रसाद के आयोजन की होड़ रही. नगर के हथुआ मोड़ पर साई सेवा संस्थान के सौजन्य से महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें पांच हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया. सुबह 10 बजे से […]
मकर सक्रांति : महाप्रसाद की रही होड़ मीरगंज . मकर सक्रांति के मौके पर मीरगंज तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में महाप्रसाद के आयोजन की होड़ रही. नगर के हथुआ मोड़ पर साई सेवा संस्थान के सौजन्य से महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें पांच हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया. सुबह 10 बजे से शुरू हुआ. कार्यक्रम शाम तक चलता रहा. विधायक रामसेवक सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर महाप्रसाद ग्रहण किये. वहीं नरइनिया दुर्गा मंदिर परिसर में मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा 300 से ज्यादा लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. तथा बाद में महाप्रसाद भी कराया गया. मौके पर हरिशंकर मिश्र,मनीष मिश्र,नितेश कुमार,रितीक केशरी,सोनू दुबे,छोटू बाबा आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










