श्रद्धा के खिचड़ी चढ़ा कर मनायी मकर संक्रांति

श्रद्धा के खिचड़ी चढ़ा कर मनायी मकर संक्रांति हषार्ेल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांतिस्नान, दान के साथ कराया ब्राम्हणों को भेजनगोपालगंज. परंपरा का पर्व मकर संक्रांति जिला में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हो गया. गांव से शहर तक महिला-पुरुष अहले सुबह से पर्व की तैयारी में लगे रहे. विभिन्न नदी एवं जलाशयों में लोगों […]
श्रद्धा के खिचड़ी चढ़ा कर मनायी मकर संक्रांति हषार्ेल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांतिस्नान, दान के साथ कराया ब्राम्हणों को भेजनगोपालगंज. परंपरा का पर्व मकर संक्रांति जिला में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हो गया. गांव से शहर तक महिला-पुरुष अहले सुबह से पर्व की तैयारी में लगे रहे. विभिन्न नदी एवं जलाशयों में लोगों ने स्नान, दान कर पूजा-अर्चना की तथा चूडा, दही, गुड़ एवं तिल सहित मिष्ठान भोजन किया. खरमास समाप्ति के बाद मनाये जानेवाले इस पर्व पर कई लोगों ने नूतन वस्त्र धारण किये तथा पुरोहिताें को भोजन कराये. विभिन्न गांव एवं परिवारों में अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार यह पर्व मनाया गया. इस अवसर पर लोग एक दुसरे को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. वहीं शाम को लोगों ने खिचड़ी का भोजन किया. इसके अलावा दिन मे भी कई जगह खिचड़ी बांटी गयी .मंदिरों मे जाकर लोगों ने की पूजा-अर्चनामकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की तथा अपने सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की. दिन के 10 बजे तक पूजा पाठ और हवन का भी कार्यक्रम किया गया. नारायणी में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकीडुमरिया में मकर संक्रांति के अवसर पर उमड़ा जन सैलाबलोगों ने किया स्नान, दान और तपफोटो-10 नारायणी नदी में स्नान करते श्रद्धालु शुक्रवार की अहले सुबह नारायणी नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए मकर संक्रांति का स्नान किया. डुमरिया सेतु घाट पर सुबह चार बजे से हीं श्रद्धालु नर-नारियों की भीड जमा होने लगी. लोगों ने यहां पवित्र नारायणी नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा दान दिया. घंटों कई श्रद्धालु भगवान भास्कर को जल अर्पण किये तथा परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की. डुमरिया घाट के अलावा सलेमपुर, सलेहपुर, बांस घाट मसुरिया, प्यारेपुर, रूपनछाप, बलूहीं, सिसवन घाट तथा जादोपुर में नारायणी नदी मे लोगों ने स्नान किया. इस अवसर पर डुमरिया में मेला सा नजारा रहा. सुरक्षा में तैनात थे पुलिस बलमकर संक्रांति के अवसर पर नारायणी नदी के डुमरिया घाट में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सजग रहा. सुरक्षा की दृष्टि से यहां महम्मदपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान तैनात रहे. वहीं स्वास्थ्य विभाग भी सजग रहा. यहां स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर एंबुलेंस तैनात किये गये थे तथा महम्मपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार जयसवाल भी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे. दिन के 11 बजे तक चला स्नान दान का कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हो गया.मकर संक्रांति : सुखमय और आध्यात्मिक जीवन की मंगल कामनाजप, तप, दान और नूतन भोजन के साथ सबने की नयी शुरुआत गोपालगंज. शुक्रवार के दिन से भगवान भास्कर उतरायण होना शुरू कर दिया. खरमास की समाप्ति के साथ मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सबकी एक अभिलाषा रही. मेरा भविश्य सुखद रहे और आध्यात्मिक शांति मिले. शुक्रवार को हर तबका स्नान करने और दान करने में व्यस्त रहा. नये भोजन और दान के साथ लोगों ने एक ऐसे जीवन की कामना की ताकि उसका कल इहलोक और परलोक दोनो हीं जगह सुखद रहे. आज से हर जगह मांगलिक गूंज सुनाई देगी. कई ऐसे कार्य जो बंद पडे थे उसका लोगों ने इस उम्मीद में षुभारम्भ किया कि उन्हें तरक्की और लाभ मिले. धर्मग्रंथ और पौराणकि गाथाओं एवं मान्यताओं पर खरा उतरते हुए इस विज्ञान के युग में भी लोगों में खरमास के पूर्व के दुखदर्द को भुलाकर एक सुखद भविश्य की मंगलकामना की. विभिन्न रूपों में मनाया जानेवाला मकर संक्रांति पर्व को विदा हो गया लेकिन यहां लोगों मे भर गया एक नयी उम्मीद, एक सुनहरा भविष्य का सपना और लोगों में इसके लिए अपने अपने क्षेत्रों में उम्मीदों के तले इसके लिए अपने कार्याें की शुभांरभ आरंभ भी कर दी. किसान, व्यवसायी, नौकरी पेशा तथा साधु संत सभी ने अपनी अपनी उम्मीदें लिए एक नई कामना किये हैं की भविष्य अच्छा हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










