डुमरिया सेतु पर लगा महाजाम

Updated at :15 Jan 2016 7:14 PM
विज्ञापन
डुमरिया सेतु पर लगा महाजाम

डुमरिया सेतु पर लगा महाजाम एनएच 28 पर घंटों बाधित रहा आवागमनफोटो- 21 – डुमरिया पुल पर लगा महाजाममहम्मदपुर . एनएच 28 स्थित डुमरिया सेतु पर आवागमन 12 घंटे तक ठप रहा. आवागमन ठप होने का कारण सेतु पर लगनेवाला महाजाम था. गौरतलब है कि डुमरिया सेतु जर्जर स्थिति के दौर से गुजर रहा है. […]

विज्ञापन

डुमरिया सेतु पर लगा महाजाम एनएच 28 पर घंटों बाधित रहा आवागमनफोटो- 21 – डुमरिया पुल पर लगा महाजाममहम्मदपुर . एनएच 28 स्थित डुमरिया सेतु पर आवागमन 12 घंटे तक ठप रहा. आवागमन ठप होने का कारण सेतु पर लगनेवाला महाजाम था. गौरतलब है कि डुमरिया सेतु जर्जर स्थिति के दौर से गुजर रहा है. सेतु पर जाम लगना आम बात हो गई है. सेतु पर प्रतिदिन कोई न कोई गाडी फंसती है जिससे जाम लग जाता है. इसी क्र म में गुरूवार की रात्रि ट्रैक्टर के फंसने से सेतु पर महाजाम लग गया जो शुक्र वार के दोपहर तक कायम रहा. जाम के कारण सारण और चंपारण के बीच आवागमन 12 घंटे तक पूरी तरह ठप रहा. मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर कई यात्री अपने घर पर समय पर नहीं पहुंच सके. इस जाम में चार पर्यटकों की गाड़िया भी फंसी रही, जो नेपाल से कुशीनगर जा रहे थे. पर्यटक ने बताया कि आठ घंटे से वे लोग फंसे हैं, यहां खाने-पीने की कुछ भी व्यवस्था नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन