फुलवरिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Updated at :15 Jan 2016 7:14 PM
विज्ञापन
फुलवरिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

फुलवरिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत फोटो न. 18 रोते बिलखते परिजनउचकागांव . थाने के पकड़ी श्रीकांत गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चा अमन कुमार बताया गया है, जो फुलवरिया रेलवे स्टेशन के पास क्रिकेट देख रहा था. इसी […]

विज्ञापन

फुलवरिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत फोटो न. 18 रोते बिलखते परिजनउचकागांव . थाने के पकड़ी श्रीकांत गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चा अमन कुमार बताया गया है, जो फुलवरिया रेलवे स्टेशन के पास क्रिकेट देख रहा था. इसी दौरान मिट्टी लाद कर ले जा रहा एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बच्चा गंभीर रुप से जख्मी हो गया.स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले गये तो उसे मृत घोषित कर दिया गया.वहीं ट्रैक्टर छोड़ चालक फरार हो गया. सूचना पर उचकागांव पुलिस ने पहुंच कर ट्रैैक्टर जब्त कर लिया.ट्रैक्टर फु लवरिया गांव की बतायी गयी है. मौत की सूचना पर मृतक के घर कोहराम मच गया. मृतक के पिता विदेश में नौकरी करते हैं. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन