मकर संक्रांति आज, होगी पतंगबाजी भी

Updated at :14 Jan 2016 7:44 PM
विज्ञापन
मकर संक्रांति आज, होगी पतंगबाजी भी

मकर संक्रांति आज, होगी पतंगबाजी भीफोटो न. 24 दुकान पर पतंगों की खरीदारी करते बच्चे गोपालगंज. मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छता संदेश लिखा, गांधी जी के चश्मा वाली पतंगें उड़ायी जायेंगी. इसके लिए ठाकुर मेनसन में चिकित्सकों की ओर से पतंगबाजी का आयोजन किया जायेगा. साथ ही बच्चों के बीच पतंगें भी […]

विज्ञापन

मकर संक्रांति आज, होगी पतंगबाजी भीफोटो न. 24 दुकान पर पतंगों की खरीदारी करते बच्चे गोपालगंज. मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छता संदेश लिखा, गांधी जी के चश्मा वाली पतंगें उड़ायी जायेंगी. इसके लिए ठाकुर मेनसन में चिकित्सकों की ओर से पतंगबाजी का आयोजन किया जायेगा. साथ ही बच्चों के बीच पतंगें भी बांटी जायेंगी. डॉ पिंकी झा, डॉ एसके झा, डॉ बीके अग्रवाल के अलावा कई बैंकों के अधिकारी पतंगबाजी में हिस्सा लेंगे. ठाकुर मेनसन के राजेश सिंह ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगों के जरिये स्वच्छता का संदेश दिया जायेगा. इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. मकर संक्रांति की पूर्व संध्या बाजार में पतंगों की खरीदारी के लिए दुकानों पर बच्चों की भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन